फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Know auspicious time for worship and shopping on Dhanteras

Dhanteras: धनतेरस आज, इस योग में खरीदी गई चीज में होगी तीन गुना बढ़ोतरी; जानिए खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त

Tue, 29 Oct 2024 02:20 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Tue, 29 Oct 2024 02:20 AM IST
सार

धनतेरस महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। इस दौरान लोग खरीदारी करते हैं। धनतेरस के दिन कब खरीदारी करना शुभ है और कब कब पूजा करना शुभ है, इसको लेकर ज्योतिषाचार्य ने जानकारी दी है।
 

विज्ञापन
Know auspicious time for worship and shopping on Dhanteras
धनतेरस पर खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। धनतेरस के दिन चांदी का सिक्का, बर्तन खरीदना शुभ माना गया है। इस दौरान नोएडा के प्रसिद्ध बाजारों में भी जमकर खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, ज्वेलर्स से लेकर बर्तन, कपड़ों, मिठाइयों की दुकानों में बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं, लेकिन धनतेरस के दिन कब खरीदारी करना शुभ है और कब कब पूजा करना शुभ है, इसको लेकर ज्योतिषाचार्य ने जानकारी दी है।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य प्रकाश जोशी के अनुसार, धनतेरस का शुभ मुहूर्त त्रयोदशी तिथि के आरंभ 29 अक्तूबर की सुबह 10 बजकर 32 मिनट से त्रयोदशी तिथि के समापन 30 अक्टतूबर दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य प्रकाश जोशी के अनुसार, धनतेरस में खरीदारी के दो मुहूर्त बन रहे हैं। धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है। इस योग में खरीदारी करना बहुत शुभ रहेगा, इसलिए खरीदारी का पहला मुहूर्त का योग सुबह 6 बजकर 31 मिनट से अगले दिन यानी 30 अक्तूबर को सुबह तक 10 बजकर 31 मिनट पर रहेगा। इस योग में की गई खरीदारी करने से चीजों में तीन गुणा वृद्धि होती है।
विज्ञापन


वहीं, धनतेरस के दिन दूसरा खरीदारी का शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त बन रहा है और इस योग में खरीदारी करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। 29 अक्तूबर के दिन 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट के बीच खरीदारी करें। वहीं, अगर बात की जाए पूजन-अर्चन की तो उसका शुभ मुहूर्त मंगलवार यानी आज सुबह 6 बजकर 31 मिनट से 8 बजकर 44 मिनट तक और शाम 6 बजकर 31 से 8:12 तक रहेगा। इस समय पूजन अर्चन से आपको धनतेरस पर देवताओं का पूर्ण लाभ मिलेगा और मनोकामनाएं भी पूरी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed