फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   know about all defamation cases of arvind kejriwal, he may apologise more in coming days

आने वाले दिनों में 'माफीवाले' CM हो सकते हैं केजरीवाल, जानें कितने हैं मानहानि के केस

Fri, 16 Mar 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Mar 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
know about all defamation cases of arvind kejriwal, he may apologise more in coming days
kejriwal

विवादों और चर्चाओं से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुराना रिश्ता रहा है। अब उनके एक लिखित माफीनामे ने पूरी पार्टी को ऊपर से लेकर नीचे तक हिला कर रखा दिया है। सिर्फ बाहरी नहीं इस बार केजरीवाल की पार्टी के लोग खुद उनके इस कदम की आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन


सबसे पहले आप की पंजाब इकाई के सुखपाल खैरा ने केजरीवाल के कदम को गलत बताया फिर वहीं के पार्टी अध्यक्ष भगवंत मान ने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया। दोनों ही नेताओं ने पंजाब से केजरीवाल के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। इसके अलावा कपिल मिश्रा ने ब्लॉग लिख कर और कुमार विश्वास ने ट्वीट कर केजरीवाल से सवाल किए हैं।
विज्ञापन


दरअसल केजरीवाल ने अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर ड्रग्स तस्करी का आरोप लगाने के लिए माफी मांगी है। उन्होंने अपने माफीनामे में कहा है कि उन्होंने जो आरोप लगाए थे वो गलत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि माना जा रहा है कि आने वाले दिन में केजरीवाल ऐसी कई माफियां मांगकर 'माफीवाले सीएम' बनने वाले हैं क्योंकि उनके खिलाफ मानहानि के कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों में उन्होंने कई बड़े नेताओं पर बड़े-बड़े आरोप लगाए हैं।

आइए जानते हैं कौन से हैं वो केस-

know about all defamation cases of arvind kejriwal, he may apologise more in coming days
kejriwal
- केजरीवाल ने साल 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर टेलीविजन प्रोग्राम में और प्रदर्शन के दौरान अभद्र टिप्पणी थी। इसी टिप्पणी के लिए शीला के राजनीतिक सचिव पवन खेड़ा ने केजरीवाल पर केस किया था जो अब तक चल रहा है।

-केजरीवाल ने 2013 में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक दूरसंचार कंपनी के लिए वकालत करने के लिए अपने पिता के पद का फायदा उठाया था। सिब्बल ने इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ मानहानि केस दर्ज कर दिया।

- सुरेंद्र कुमार शर्मा ने केजरीवाल पर 2013 में आप का टिकट ना देने और अपने खिलाफ अभद्र टिप्पणी के लिए मानहानि का मामला दर्ज किया था।

-2014 में नितिन गडकरी ने भी केजरीवाल पर मानहानि केस किया क्योंकि उन्होंने भारत के भ्रष्ट नेताओं में गडकरी का नाम भी लिया था।

-वित्त मंत्री अरुण जेटली ने तो अकेले ही केजरीवाल पर तीन-तीन मानहानि के केस दर्ज किए हैं। डीडीए भ्रष्टाचार मामले में 10 करोड़ का, मुख्यमंत्री दफ्तर पर पड़ी रेड में जेटली का नाम घसीटने पर और केजरीवाल के वकील रामजेठ मलानी द्वारा जेटली को क्रूक कहे जाने पर 10 करोड़ का केस।

- मालूम हो कि केजरीवाल अवतार सिंह भड़ाना से भी माफी मांग चुके हैं। दरअसल केजरीवाल ने 31 जनवरी 2014 को एक आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा था कि भड़ाना देश के सबसे भ्रष्ट व्यक्तियों में से एक हैं। हालांकि इस केस में केजरीवाल को राहत मिल चुकी है।

-2016 में रमेश बिधूड़ी ने भी केजरीवाल पर आधारहीन आरोप लगाने के लिए मानहानि केस किया था।

- साल 2016 में ही अभद्र टिप्पणी करने के लिए चेतन चौहान ने भी केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा किया था।

- केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान मजीठिया पर भी ड्रग तस्करी का आरोप लगाया था जिस पर अब उन्होंने माफी मांग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed