{"_id":"59105168a4a72c32cf3564b683cf6b99","slug":"kmp-expressway-poor-show-before-kick-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू होने से पहले दरकने लगा गुड़गांव का नया एक्सप्रेसवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू होने से पहले दरकने लगा गुड़गांव का नया एक्सप्रेसवे
मलिक असगर हाशमी/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 14 Apr 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (केएमपी) के नाम से बहुप्रचारित वेस्टर्न पेरिफेरल के शुरू होने से पहले ही इसमें दरार आने लगी है। नूंह के पास इसके ओवर ब्रिज में इतना बड़ा दरार आ गया है कि यह हिस्सा कभी भी गिरकर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इसे लेकर गुड़गांव-अलवर के बीच सफर करने वाले आशंकित हैं।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर बना यह ब्रिज नूंह के करीब बसाए जा रहे इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप के करीब है। इसके आसपास दिनभर भारी वाहनों का आना-जाना रहता है। नूंह से गुड़गांव आने के क्रम में ब्रिज की बायीं ओर का हिस्सा टूटकर कर लगभग अलग हो गया है।
विज्ञापन
इस कारण यह कभी भी गिर सकता है। यही नहीं ब्रिज की जड़ को ठीक से नहीं भरने से अलगाव पैदा हो गया है। पास में पान का खोखा चलाने वाले शब्बीर ने बताया कि ब्रिज में बड़ा दरार होने के बाद इसके नीचे ठहर कर समय बिताने वाले वाहन चालक अब पास नहीं खड़े होते।
विज्ञापन
लक्ष्य से भटका केएमपी
केएमपी के लक्ष्य से भटक जाने से इस पर फर्राटा भरने का सपना देखने वाले मायूस हैं। इसका निर्माण पूर्व निर्धारित समय सीमा से करीब पांच साल पीछे है। अब तक इसका तकरीबन 65 फीसदी ही काम हुआ है। कंस्ट्रक्शन कंपनी डीएससी अब तक कई बार डेडलाइन मिस कर चुकी है।
केएमपी के अधूरे निर्माण की सर्वाधिक समस्या मानेसर और पलवल के बीच है। इस बीच में तकरीबन आठ स्ट्रेच ऐसे हैं जिन्हें अब तक जोड़ा नहीं गया है। मजे की बात है कि डीएससी ने दिसंबर 11 में ही इसे जोड़ देने की बात कही थी। केएमपी से चार एनएच 1,2,8 और 10 को जोड़ने की योजना है, जो अधूरी है।
डेडलाइन छूटी
2006 में हुआ निर्माण कार्य शुरू
2009 में पूरा होना था निर्माण कार्य
2010 के जुलाई में मानेसर-पलवल के बीच पहली डेडलाइन छूटी
2011 के जुलाई में मानेसर-पलवल के बीच चौथी डेडलाइन छूटी
-इसके बाद से निरंतर डेडलाइन छूट रही है
आंकड़ों में जानें केएमपी
1915 करोड़ रुपये निर्माण लागत
135 किमी कुल लंबाई
53 किलोमीटर का निर्माण पूरा
23.5 किमी सोनीपत से झज्जर
27 किमी कुंडली से झज्जर
24.5 किमी झज्जर से मानेसर
28 किमी मानेसर से मेवात
21.65 किमी मेवात से पलवल
क्या-क्या बनने हैं
16 ओवर पास
16 कैटल क्रासिंग
12 अंडरपास ट्रैक्टर के लिए
3 अंडरपास बड़े वाहनों के लिए
18 अंडरपास छोटे वाहनों के लिए
18 मेजर/माइनर ब्रिज
3 टोल प्लाजा
4 रेलवे ओवर ब्रिज
4 बस ठहराव
डीएस कंस्ट्रक्शन के प्रवक्ता सुनील नायक ने कहा कि ओवरब्रिज में दरार आने की सूचना अब तक नहीं मिली थी। पिछले काफी समय से केएमपी का काम रुका हुआ है। अगर ऐसा है तो कारणों का पता लगाया जाएगा। किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। जल्द ही उचित समाधान करने का बंदोबस्त होगा।