{"_id":"57692b47464b2f1a80cdce10354da7ff","slug":"kitty-s-name-million-swindle-razing-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किटी के नाम एक करोड़ की ठगी, भड़कीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किटी के नाम एक करोड़ की ठगी, भड़कीं महिलाएं
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Sat, 29 Nov 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायखंड-2 में किटी ठगी कांड में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं किए जाने पर शुक्रवार को महिलाओं ने थाना इंदिरापुरम का घेराव किया।
विज्ञापन
महिलाओं का आरोप था कि 70 से अधिक महिलाओं से एक करोड़ रुपये की ठगी हुई है और पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। महिलाओं ने मांग की कि फरार आरोपी महिला और उसके पति के लिखाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।
शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे बड़ी संख्या में महिलाएं थाना इंदिरापुरम पहुंचीं। थाने पर एसएसआई विशाल श्रीवास्तव मौजूद थे। महिलाओं ने थाने के साथ ही उनका भी घेराव किया।
विज्ञापन
ठगी का शिकार महिलाओं का कहना था कि हंसी बिष्ट और पति प्रताप सिंह बिष्ट के साथ मिलकर किटी पार्टी में कमेटी शुरू की और महिलाओं का पैसा लेकर भाग गए।
पिछले एक हफ्ते से महिला मकान खाली कर भागी हुई है, लेकिन पुलिस कार्रवाई तक नहीं कर रही है। महिलाओं का आरोप है कि हंसी बिष्ट के घर का सामान लेने के लिए आने वाले मजदूरों को भी पुलिस ने छोड़ दिया है।
विज्ञापन
पुलिस से आरोपी महिला के मकान से सील करने की मांग की गई है। एसएसआई ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।