फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kisan sabha national president will be on strike on pahlu khan

पहलू को इंसाफ दिलाने के लिए जंतर मंतर पर धरने पर बैठेंगे किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Tue, 18 Apr 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 18 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
kisan sabha national president will be on strike on pahlu khan

पहलू खान को न्याय दिलाने के लिए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आमरा राम 18 अप्रैल से  किसान नेताओं के साथ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठेंगे। वहीं 19 अप्रैल को किसान सभा सहित सौ से अधिक संस्थाएं किसानों के हकों और पहलू को इंसाफ दिलाने कि मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगी।

विज्ञापन


यह जानकारी कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के हरियाणा प्रभारी कामरेड सतबीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन और धरने के जरिये केंद्र और राजस्थान सरकार की आंखें खोली जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान सभा की मुख्य मांग पहलू के परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की है। पहलू खान को एक करोड़ और घायलों को 25 लाख रुपये का सरकार मुआवजा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता आमरा राम राजस्थान से 4 बार विधायक रहे हैं, पिछले दिनों उन्होंने बताया कि पहलू को इंसाफ दिलाने के लिये ये धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पहलू खान एक किसान था इसलिए अखिल भारतीय किसान सभा मृतक पहलू खान और घायल परिवार के लोगों के साथ खड़ी है और तब तक खड़ी रहेगी जब तक उनको इंसाफ नहीं मिल जाता है।

किसान सभा का एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर एक करोड़ रुपये मुआवजा और उसके बेटे को सरकारी नौकरी देने की मांग कर चुका है।

किसान सभा ने अपनी सभी इकाइयों को पहलू के परिवार की मदद के लिए फंड जमा करने को कहा है। उनका कहना है कि गाय के नाम पर जो हिंसा हो रही है, वह हिंदू - मुसलमान या हिंदू  -दलित के बीच का तनाव नहीं है बल्कि यह कृषि से जुड़े एक किसान का मामला है।

उन्होंने मांग की है कि सरकार को किसानों के जानवर बेचने व खरीदने की रक्षा करनी चाहिए। सरकार आरोपियों को संरक्षण देने कि बजाऐ असली आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करे।

पहलू को इंसाफ दिलाने के लिये सौंपा ज्ञापन

kisan sabha national president will be on strike on pahlu khan

राजस्थान के डूंगरपुर जिले की दर्जन भर संस्थाओं ने पहलू को इंसाफ दिलाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने कि मांग को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर डूंगरपुर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुस्लिम महासंघ, कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), एसएफआई डूंगरपुर, नौजवान सभा, आदिवासी जन अधिकार एकता मंच, राष्ट्रीय दलित जागृति विकास परिषद डूंगरपुर सहित एक दर्जन संस्थाओं के हजारों लोग शामिल हुए।

मुस्लिम महासंघ के हाजी मोहम्मद बक्स ने बताया कि राष्ट्रपति के नाम सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि गाय को पालने, उसका दूध बेचने का काम हजारों साल से हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग करते आ रहे हैं, जिससे करोड़ों लोगों की आजीविका इस पर निर्भर है।

गाय को खरीदना बेचना रखना अपराध नहीं हो सकता। गाय को खरीदने-बेचने के आधार पर संप्रदायिक हिंसा फैलाकर समुदाय विशेष को हमले का निशाना बनाना बंद किया जाए। मांग की गई कि  पहलू खान के परिवार को एक करोड़ एवं घायलों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए।

मेले हटवाडे़ या या निजी व्यक्ति से गाय खरीदने-बेचने पर मौके पर ही ट्रांजिट परमिट जारी किया जाए। जो किसान बूढ़ी गाय बेचना चाहते हैं उसको सरकार खरीदे। सरकारी एजेंसी के अलावा अन्य किसी व्यक्ति या संगठन को इस संबंध में हस्तक्षेप का अधिकार ना हो तथा यदि किसी संगठन के पास ऐसी कोई सूचना है तो वे इसकी सक्षम अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं। हर हाल में भारत के नागरिकों को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों का पालन हो और इनको बचाने कि पुख्ता व्यवस्था की जाए।

आवभगत में एक दिन में 70 हजार खर्च

kisan sabha national president will be on strike on pahlu khan

पहलू को इंसाफ दिलाने और उनके परिवार को सांत्वना देने के नाम पर आये दिन गांव जयसिंहपुर पहुंच रहे नेताओं के खर्चे का भार अब गांव के लोगों के सिर आन पड़ा है। रविवार को मृतक पहलू के निवास पर हुई जनसभा में करीब दो हजार लोग जुटे।

इस जनसभा में नूंह से विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक अजमत खां, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव इब्राहीम इंजीनियर, जमीयत उलेमा ए हिंद के कई बडे पदाधिकारी, केरल के पूर्व विधायक कृष्णा प्रशाद, मध्यप्रदेश से पूर्व विधायक और किसान नेता डॉ . सुनीलम सहित सैकड़ों छोटे बड़े नेताओं सहित करीब दो हजार लोग एकत्र हुए।

जनसभा 11 बजे से करीब 3 बजे तक चली। इस मौके पर नेताओं ने लंबे-लंबे और भाषण भी दिये। पहलू के परिवार कि कमजोर हालत को देखते हुए गांव के सरपंच इम्तियाज खान और मोलवी इलयास ने गांव के प्रमुख लोगों से चंदा उगाई कर जनसभा में पहुंचने वाले सभी लोगों के खाने का इंतजाम किया।

गांव जयसिंहपुर के सरपंच इम्तियाज ने बताया कि रविवार को महमानों और नेताओं के खाने पर उनका करीब 70 हजार रूपये एक ही दिन में खर्च हो गया। उन्होंने गांव के लोगों से पैसे एकत्र खाने का इंतजाम किया।  
  
‘बीजेपी विधायक आहूजा पागल हो चुका है ’
रामगढ़ (अलवर) से भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा द्वारा मीडिया में मेवात कि पूरे मेव मुस्लिम समाज को अपराधी, गोहत्यारा कहे जाने पर मेव पंचायत ने विधायक को पागल तक करार दे दिया है।

मेव पंचायत के संरक्षक शेर मोहम्मद ने कहा कि विधायक ज्ञानचंद आहूजा  जिस तरीके से अनाप-शनाप बयान मेव समाज के खिलाफ दे रहे हैं उससे तो यही लगता है कि वह पागल हो गये हैं।

विधायक को तुरंत बर्खास्त कर उनको पागल खाने में भर्ती किया जाए। अगर सरकार इसका खर्च वहन नहीं कर सकती तो मेव पंचायत विधायक के इलाज का सारा खर्च उठाने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed