फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kisan Morcha Meeting SKM sanyukt kisan morcha meeting in delhi

दिल्ली में एसकेएम की बैठक: सरकार के वादों की समीक्षा कर रहे हैं किसान नेता, साथ ही इन मुद्दों पर माथापच्ची

Mon, 14 Mar 2022 03:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 14 Mar 2022 03:54 PM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा अपने मुद्दों और सरकार के कदमों को लेकर दिल्ली में बैठक कर रहा है। यह बैठक शाम पांच बजे खत्म होगी। सूत्रों का कहना है कि बैठक में किसान आंदोलन के स्थगन पर सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों पर चर्चा हुई है। इसके साथ ही किसानों से जुड़े हर मुद्दे और भविष्य में उठाए जाने वाले कदमों पर भी विचार-विमर्श हुआ है।

विज्ञापन
Kisan Morcha Meeting SKM sanyukt kisan morcha meeting in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पहली और आंदोलन स्थगित होने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा दूसरी बैठक कर रहा है। बैठक दिल्ली में चल रही है। जोकि पांच बजे खत्म हो सकती है। इसमें किसान आंदोलन के स्थगन पर सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों पर चर्चा हो रही है। पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद मुल्लांपुर दाखा के गुरशरण कला भवन में आयोजित मोर्चे की पहली बैठक से 11 संगठनों ने किनारा कर लिया। बैठक में सभी 32 संगठनों को पहुंचने का संदेश भेजा गया था। उसमें से 18 संगठनों के नेता बैठक में मौजूद रहे। तीन संगठनों ने फोन पर अपनी सहमति दी। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मोर्चा चाहता है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून की मांग वाली लड़ाई और तेज हो। हालांकि इसको लेकर क्या रणनीति बनी है, ये बैठक के बाद ही पता चलेगा। बैठक में लखीमपुर खीरी कांड पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन


बीकेयू पंजाब के रूलदू सिंह मानसा पहले ही कह चुके हैं कि लखीमपुर खीरी में किसानों को कार से कुचलने के मामले में सरकारी गवाहों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मुख्य आरोपी आशीष मिश्र को जमानत मिलने के बाद पीड़ित परिवारों और गवाहों की जान को खतरा बढ़ गया है लेकिन सरकार मूकदर्शक बनकर एक और लखीमपुर जैसी घटना का इंतजार कर रही है। केंद्र सरकार ने बेशक तीन कृषि कानून वापस ले लिए पर अन्य सभी वादों से सरकार पीछे हटती नजर आ रही है। मामला बेशक एमएसपी का हो या फिर किसानों की कर्जमाफी का, सरकार सभी वादों से मुकरती नजर आ रही है। किसानों पर दिल्ली और दिल्ली की सीमाओं पर दर्ज मुकदमे भी वापस नहीं लिए जा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed