फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kisan march today all update and development of the day

रामलीला मैदान में देशभर से जुटे किसान, आज करेंगे संसद कूच

Thu, 29 Nov 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Nov 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
kisan march today all update and development of the day
किसान मार्च - फोटो : ani

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) के बैनर तले दिल्ली पहुंचे देश भर के किसानों ने बृहस्पतिवार को किसान मुक्ति मार्च निकाला। दिल्ली की चार दिशाओं से निकाले गए मार्च की दिशा रामलीला मैदान रही। रात भर ठहरने के बाद करीब 200 किसान संगठनों से जुड़े किसान शुक्रवार सुबह संसद की तरफ कूच करेंगे।  वे पूर्ण कर्ज माफी के साथ फसल की लागत का डेढ़ गुना मुनाफा दिलाने के लिए आवाज बुलंद करेंगे। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने किसानों को नई दिल्ली में आने की अनुमति नहीं दी है। देर रात तक किसान नेताओं से बात की जा रही थी। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को निकले सबसे लंबे मार्च की अगुवाई स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने की। जबकि तीन यात्राएं निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन नजदीक गुरुद्वारा श्री बाला साहिब, आनंद विहार रेलवे स्टेशन व सब्जी मंडी से निकाली गई। चारों यात्राओं में देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग शामिल हुए। योगेंद्र यादव कहा कि किसान मुक्ति मार्च देश के किसानों की लूट, आत्महत्या, शोषण और अन्याय से मुक्ति की यात्रा है। इस यात्रा में किसान अकेले नहीं हैं, बल्कि पूरा देश उनके साथ चल रहा है। योगेंद्र यादव ने अपील की कि 30 नवंबर के संसद मार्च में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हों। उन्होंने बताया कि संसद मार्च में करीब 200 किसान संगठन हिस्सा लेंगे।     
विज्ञापन

 


समाजसेवी मेधा पाटकर भी हुईं शामिल

kisan march today all update and development of the day
kisan march - फोटो : एएनआई

किसानों ने बिजवासन से रामलीला मैदान के लिए कूच किया। करीब 26 किमी के सफर में रास्ते भर किसान नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ते रहे। देर शाम किसानों का काफिला रामलीला मैदान पहुंचा। बीच रास्ते में वंदेमातरम मार्ग पर समाजसेवी मेधा पाटकर भी यात्रा में शामिल हुई।   

रामलीला मैदान में दिखी देश की छटा
देर शाम रामलीला मैदान पहुंचने के बाद 29 नवंबर की शाम को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूरे देश की छटा दिखी। अलग-अलग हिस्से आए किसानों ने अपने-अपने इलाके के कार्यक्रम पेश किए।      
 
 किसान संगठनों की मांग
किसानों ने सरकार के सामने दो मांगे रखी हैं। किसान संगठनों का कहना है कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर बीते दिनों किसान संसद की तरफ से पारित किए गए दो अहम विधेयकों को पास कराए। पहला कानून किसानों को एक बार पूरी तरह से ऋण मुक्त किया जाए। उनके सारे कर्ज माफ हों। वहीं, दूसरा कृषि उपज का उचित और लाभकारी मूल्य से जुड़ा है। इसमें किसानों की आय फसल की लागत का डेढ़ गुना करने का प्रावधान है।

किसान बोले, संसद मार्च में खलल डालने की कोशिश न करे सरकार

तमिलनाडु से दिल्ली पहुंचे किसानों का कहना है कि शुक्रवार को संसद मार्च में सरकार खलल डालने की कोशिश न करे। अगर पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश तो वह नग्न होकर मार्च करेंगे। किसानों का यह समूह आत्महत्या कर चुके अपने साथी किसानों की खोपड़ी लेकर आया है। इनके नेता पी. अय्याकन्नू ने कहा कि दक्षिण भारतीय नदी जोड़ कृषक संगठन के करीब 1200 किसान रामलीला मैदान में हैं। इससे पहले भी किसानों का यह संगठन दिल्ली के जंतर मंतर पर अजब-गजब तरीकों से प्रदर्शन कर चुका है। 
  
किसान संगठनों ने सभी दलों को भेजा पत्र
  स्वराज इंडिया के प्रवक्ता अनुपम ने कहा कि  दो मांगों से जुड़ा एक पत्र प्रधानमंत्री समेत सभी राजनीतिक दलों को भेजा है। जो-जो दल किसानों की आय को डेढ़ गुना करने व पूर्ण कर्जमाफी से राजी हैं, वह संसद मार्च में शामिल होंगे। शुक्रवार सुबह किसान नेता अपनी बात रखेंगे, जबकि दूसरा सत्र राजनीतिक दलों के नाम होगा।   दूसरी ओर,  योगेंद्र यादव ने पुलिस से अपील की कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहने दिल्ली पहुंचे हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार के मार्च में सहयोग किया, इसी तरह आगे भी सहयोग करें।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed