फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kisan Andolan All borders of Delhi sealed tight security arrangements

Kisan Andolan: दिल्ली की सीमाएं सील, यात्री हुए परेशान; कई किमी पहले उतार रहीं बसें, पैदल चलने को मजबूर लोग

Tue, 13 Feb 2024 05:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Feb 2024 05:06 AM IST
सार

किसान संगठनों के मंगलवार को दिल्ली चलो कूच को लेकर दिल्ली से सटी सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। तमाम बॉर्डर पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। यातायात की आवाजाही पर इसका भारी असर पड़ा है। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Kisan Andolan All borders of Delhi sealed tight security arrangements
पैदल जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच को लेकर बॉर्डर पर पूरी तरह घेराबंदी कर दी गई। जिसके चलते सोमवार को दिनभर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात की आवाजाही पर इसका भारी असर पड़ा। 

विज्ञापन


पैदल भी नहीं जाने दे रहे, घर कैसे जाऊंगी

  • स्थान : गाजीपुर बॉर्डर
  • समय : 11.30 बजे

गाजीपुर-दिल्ली गेट बॉर्डर पर फ्लाईओवर के नीचे दिल्ली और गाजियाबाद आने-जाने वाली सड़क को बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया था। यूपी से दिल्ली की सीमा में घुसते ही पुलिस ने बड़े-बड़े सीमेंट के बैरियर (जर्सी बैरियर) को जोड़ उसमें कंक्रीट डालकर अस्थायी दीवार बना दी थी। अलबत्ता दिल्ली गेट पर एनएच-9 के फ्लाईओवर पर सख्त बैरिकेडिंग के साथ ट्रैफिक आ जा रहा था। फ्लाईओवर के नीचे पैदल लोगों को भी गुजरने की इजाजत नहीं थी। गाजीपुर मंडी से खोड़ा कॉलोनी जा रही महिला जब वहां पहुंची तो उसने रास्ता बंद पाया। यह देखकर उसने एक पुलिसकर्मी से पूछ ही लिया कि भैया अब मैं घर कैसे जाऊंगी। पुलिसकर्मी भी महिला से अपना पल्ला झाड़ने में जुटे थे।

विज्ञापन


फ्लाईओवर के नीचे से आने वाले ट्रैफिक को यू-टर्न लेकर वापस भेजा रहा था। ऐसे में दिल्ली से इंदिरापुरम जा रहे लोगों को खासी दिक्कतें हो रही थीं। उनको वापस गाजीपुर सब्जी मंडी के रास्ते से इंदिरापुरम जाना पड़ रहा था। इसी तरह फ्लाईओवर के नीचे से गाजीपुर मंडी जाने वाले लोगों को भी वापस यू-टर्न लेकर कोंडली नहर से आना पड़ रहा था। नीचे से रास्ता बंद करने के साथ ही फ्लाईओवर के ऊपर जाने के लिए एक अस्थायी लोहे की सीढि़यों का इंतजाम किया है। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर पुलिस व सुरक्षा बल इन सीढि़यों का इस्तेमाल करने के बाद फ्लाईओवर के ऊपर जा सकेंगे। यहां भी सीसीटीवी के अलावा ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सघन चेकिंग, घर तक पहुंचने के लिए मीलों पैदल चलने पर मजबूर हैं ग्रामीण  

  • स्थान : सिंघु बॉर्डर
  • दोपहर : 12.00 बजे

जीटी करनाल रोड बाईपास पर कैमरों के साथ सड़क की लाइटिंग को ठीक किया जा रहा है। यहां भारी पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बल तैनात हैं। जगह-जगह सड़कों पर अवरोधक लगाए जा रहे हैं। मिट्टी व बालू की बोरियों को सड़कों पर रखा जा रहा है। इस स्थान से जहां तक नजर जा रही है, वहां तक केवल जर्सी बैरियर को उठाने वाली क्रेन ही दिख रही हैं।

12:30 बजे : कई स्तरों पर जर्सी बैरिकेडिंग की गई है। इन बैरिकेडिंग के बीच में सीमेंट लगाया गया है। इससे यह ठोस हो गए हैं। 20 फुट की बैरिकेडिंग के ऊपर कंटीले तार लगाए हैं, जिससे कोई सड़क पार न कर पाए। जगह-जगह सीमेंट के बोलार्ड लगाए जा रहे हैं। उधर, ट्रकों को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया गया है। ताकि किसानों को लेकर कोई भी वाहन दिल्ली की ओर न जाने पाए। पुलिस प्रशासन ने बैरिकेंडिग के बीच लोहे के सरिए लगाए हैं।   
 
1 बजे सिंघु गांव: गांव के रास्तों को खोदा
मुख्य रास्ते बंद होने से कहीं किसान गांव के अंदर से दिल्ली में प्रवेश न कर जाएं, इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। सिंघु गांव के कई रास्तों को खोद दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है। यहां तक कि पैदल आने-जाने वाला रास्ता भी बंद कर दिया है। स्थानीय निवासी सूरज गुर्जर ने कहा कि वह अपनी बहन को छोड़ने आए थे, लेकिन गांव में ही कई रास्तों को बंद कर दिया गया है या फिर खोद दिया गया है।

यात्रियों को कई किमी पहले ही उतार रहीं बसें

  • स्थान : झरोदा कलां
  • सुबह : 10.30 बजे

झरोदा कलां में दिल्ली यातायात परिवहन की बसें कई किलोमीटर पहले ही यात्रियों को उतार रही है। इसके चलते लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर रास्ता तय कर रहे है। नजफगढ़ से टिकरी बॉर्डर जा रहे रोहन सिंह ने बताया कि उन्हें अपनी नानी के घर टिकरी बॉर्डर जाना है। लेकिन, डीटीसी बस ने सत्यमपुरा कॉलोनी पर ही उतार दिया। इस कारण उन्हें पैदल जाना पड़ रहा है। इसी तरह कई और यात्री भी परेशान दिखें। लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा चालक मौके का फायदा उठाते हुए अधिक किराया वसूल रहे है।

आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी

  • स्थान : टिकरी बॉर्डर
  • सुबह : 11.00 बजे

सोमवार रात 12 बजे से टिकरी बॉर्डर को बंद कर दिया जाएगा। यहां आने-जाने पर पाबंदी होगी। साथ ही, कई दुकान भी बंद रहेगी। जिसके चलते लोग खरीदारी करते दिखे। स्थानीय निवासी रोहित ने बताया कि बॉर्डर को बंद कर दिया जाएगा। कोई भरोसा नहीं है, दुकानें खुलेंगी या नहीं। इसलिए पहले ही दूध व सब्जी को खरीदारी कर रहे हैं, ताकि घर में भोजन की कोई कमी न हो। वहीं, स्थानीय निवासी दिनेश ने बताया कि तीन दिन की सब्जी खरीद ली है। साथ ही, दाल और चावल की भी खरीदारी की है।

अफसर कर रहे निगरानी
टिकरी बॉर्डर पर पांच लेयर की सुरक्षा के इंतजाम किए गए रहे हैं। दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों के लिए तंबू भी बनाया गया है। दिल्ली-रोहतक रोड पर पुलिस के आला अधिकारी इलाके का दौरा करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed