फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kirari fire Clothing warehouse was illegal no license issue by mcd

किराड़ी अग्निकांड खुलासा: अवैध था कपड़े का गोदाम, नहीं था लाइसेंस

Tue, 24 Dec 2019 01:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Dec 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
kirari fire Clothing warehouse was illegal no license issue by mcd
किराड़ी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

अनाज मंडी इलाके में अवैध फैक्टरी में आग में बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद निठारी में अवैध गोदाम नौ लोगों के लिए काल बन गया। उत्तरी एमसीडी के महापौर अवतार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद हादसे की जांच कर रिपोर्ट तत्काल प्रभाव से मांगी गई है। महापौर ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। हादसा किराड़ी क्षेत्र के निठारी गांव इलाके में हुआ। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ रोहिणी वार्ड समिति के अध्यक्ष मनीष चौधरी, पार्षद उर्मिला चौधरी व निगम के वरिष्ठ अधिकारी थे।

विज्ञापन


निठारी गांव अनधिकृत कॉलोनियों में शामिल है। नगर निगम के नियम के मुताबिक, अनधिकृत कॉलोनियों में किसी भी व्यवसाय के लिए लाइसेंस नहीं दिया जा सकता। जिस इमारत में आग लगी, उसके भूतल पर कपड़े का गोदाम था। यह गोदाम अवैध रूप से चलाया जा रहा था। आग भी गोदाम में ही लगी थी। उल्लेखनीय है कि अनाज मंडी इलाके में गत 8 दिसंबर को चार मंजिला इमारत में आग में बड़ी तादाद में लोगों की मौत हुई थी। निगमायुक्त वर्षा जोशी ने इसकी जांच के आदेश दिए थे, लेकिन दो हफ्ते बाद भी रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन


मुफ्त में होगा घायलों का इलाज
किराड़ी हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दिल्ली सरकार ने 10 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। वहीं, घायलों का मुफ्त इलाज कराने के साथ सरकार एक लाख रुपये का मुआवजा भी देगी। दूसरी तरफ हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए है। एक सप्ताह में मजिस्ट्रेट का अपनी जांच पूरी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मौके का मुआइना किया। पीड़ितों से मुलाकात के बाद सत्येंद्र जैन ने कहा कि इमारत के निचले हिस्से का इस्तेमाल गोदाम के तौर पर होता था। इसकी जांच की जिम्मेदारी एमसीडी की थी। हालांकि, पूरे मामले की जांच का आदेश एसडीएम को दिया गया है। एक सप्ताह में उनको अपनी जांच पूरी करनी है। मृतकों के परिजनों को सरकार दस लाख रुपये व घायलों को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। वहीं, सरकार घायलों का मुफ्त इलाज करवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed