किरण-केजरी जंग की दुनिया में मची है धूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली का दंगल जहां पूरे भारत के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं दूसरी ओर इसकी चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फेसबुक और ट्विटर पर दिल्ली चुनावों की धूम है जिसे अन्तरराष्ट्रीय मंचों पर खूब शेयर किया जा रहा है।
दिल्ली चुनावों के लिए बनाए जा रहे हैशटैग देखते ही देखते वर्ल्ड वाइड टैग्स में तब्दील होते जा रहे हैं। सोमवार को आम आदमी पार्टी ने 'माईसीएम केजरीवाल' हैशटैग बनाया और अब ये भी वर्ल्ड वाइड ट्रेंड में अपनी जगह बना चुका है।
इसके अलावा आपको बता दें कि आप के खुलासे से संबंधित एक टैग को भारतीय जनता पार्टी ने बनाया है, जिसमे आप के फंड घोटाले का जिक्र किया गया है। #AAPFundingScam नाम का ये हैशटैग भी वर्ल्ड वाइड हो चुका है।
मफलर मैन हुआ इन्टरनेशनल
अगर केजरीवाल के मफलरमैन टैग का जिक्र करें तो इसकी पहुंच सबकों चौंका सकती है। मफलरमैन नाम का हैशटैग मेगा टैग बन चुका है। 6 लाख से ज्यादा ट्वीट्स में ये टैग अपनी जगह बना चुका है।
ट्विटर पर दिल्ली शब्द भी बड़ी चर्चा में है। दिल्ली शब्द से जुड़े टैग्स में 1 महीने के अंदर ही 13 लाख से ज्यादा ट्वीट किए जा चुके हैं, और सबसे खास बात ये है कि इनमें से 11 लाख ट्वीट दिल्ली चुनावों से ही जुड़े हुए हैं।
वहीं किरण बेदी का शब्द भी खासी चर्चाओं में अपनी जगह बना चुका है। 1 लाख 21 हजार 154 मेंशन के साथ इसका जिक्र भी खासा हो रहा है। अरविंद केजरीवाल भी किसी से कम नहीं हैं। उनके नाम पर भी खूब मेंशन मिल रहे हैं। केजरीवाल ने 50 हजार के लगभग ट्वीट्स में अपनी जगह बनाई है।
यहां भी जारी है चुनावी जंग
जहां दिल्ली का चुनाव अन्तरराष्ट्रीय होता जा रहा है वहीं दूसरी ओर अन्य आरोपों के साथ-साथ इन हैशटैग्स को चोरी करने का क्रम भी चल निकला है।
दो खेमों में बंटे दिल्ली चुनाव के वॉलेंटियर्स एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं कि उनके हैशटैग हैक किए जा रहे हैं। जिनका ट्वीट्स में खासा इस्तेमाल किय जाता है।
सिर्फ ट्विटर ही नहीं बल्कि अन्य मैसेजिंग एप और सोशल साइट्स की मदद से दिल्ली का ये चुनाव अन्तरराष्ट्रीय मंचों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।