फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kiran bedi is on top trend at social media in delhi

3 दिन में किरण बेदी के 3 लाख फॉलोअर्स बने

Mon, 19 Jan 2015 10:24 AM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 10:24 AM IST
विज्ञापन
Kiran bedi is on top trend at social media in delhi

बीजेपी ने किरण पर बेशक प्रत्याशी के तौर पर दांव नहीं खेला है लेकिन सोशल मीडिया में बेदी को भरपूर समर्थन मिल रहा है। कमल थामने के बाद किरण बेदी की भारत ही नहीं, विदेशों में भी मांग बढ़ गई है।

विज्ञापन


15 जनवरी से किरण लगातार हॉट ट्रेंड में हैं। तीन दिनों में किरण के फेसबुक पेज से करीब 37 हजार यूजर्स जुड़े हैं, जिसकी दर लगभग 231.4 फीसदी है। वहीं, ट्विटर पर लगभग एक लाख नए फॉलोअर्स भी मिले हैं।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 का बिगुल बजते ही राजधानी में पार्टी कार्यालयों समेत बाजारों में बेशक रौनक न हो लेकिन सोशल मीडिया चुनावी रंग में रंग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किरण बेदी पहली पसंद

Kiran bedi is on top trend at social media in delhi

मैदान में बीजेपी, ‘आप’ और कांग्रेस की टक्कर है लेकिन सोशल मीडिया में किरण के नाम की ही धूम दिख रही है। पिछले तीन दिनों से फेसबुक समेत ट्विटर पर यूजर्स की पहली पसंद किरण ही हैं।

तीन दिनों में फेसबुक पर 35 हजार से अधिक नए यूजर्स किरण से जुड़े हैं जबकि 8,10,000 से अधिक यूजर्स ने प्रोफाइल को लाइक किया है, जोकि 4.5 फीसदी की दर से आगे बढ़ रहा है।

जबकि 20 हजार से अधिक लोग फेसबुक पर किरण के मुद्दे पर कमेंट के माध्यम से बोल रहे हैं। वहीं, ट्विटर पर लगभग एक लाख से अधिक नए यूजर्स जुड़े हैं। इस प्रकार किरण को लगभग 37 लाख यूजर्स फॉलो कर रहे हैं।

मोदी के साथ फोटो को 50 हजार लाइक

Kiran bedi is on top trend at social media in delhi

अन्ना मुहिम से जुड़ने के बाद किरण सोशल मीडिया से सदैव जुड़ी रहती हैं। हालांकि भगवा में रंगने के बाद से लगातार पीएमओ इंडिया को रि-ट्वीट कर रही हैं, जोकि प्रधानमंत्री मोदी का अधिकारिक ट्विटर अकाउंट है।

मोदी की तर्ज पर किरण भी मेक-इन-इंडिया, मेड-इन-इंडिया ,मेक-इंडिया के रंग में रंग चुकी हैं। गूगल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग किरण की फोटो बृहस्पतिवार को टॉप ट्रेंड में रही।

इस फोटो को पचास हजार से अधिक यूजर्स ने सर्च करते हुए लाइक किया है। हालांकि उससे एक दिन पहले शाजिया इल्मी के कमल थामने की अफवाह के बाद सबसे अधिक सर्च किया गया था।

2011 के बाद 2015 में सर्च बढ़ा

Kiran bedi is on top trend at social media in delhi

गुगल सर्च व ट्रेंड दर्शाता है कि यूजर्स सबसे अधिक बेदी की बायोग्राफी पढ़ना चाहते हैं। उसके बाद किरण से जुड़ी खबरें और फिर तीसरे नंबर पर किरण की जिंदगी के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। चौथे पर किरण से कांटेक्ट का माध्यम व उसके बाद टिवटर व फेसबुक पर तलाश जा रहा है।

यूं तो किरण बेदी महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रेरित करती रहती हैं, लेकिन वर्ष 2011 में अन्ना हजारे के जन लोकपाल आंदोलन से जुड़ने के बाद किरण बेदी सबसे अधिक सर्च की जाती रही थीं। उसके बाद वर्ष 2015 में 15 जनवरी के बाद फिर से किरण बेदी को यूजर्स सर्च कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed