किरण बेदी के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये जानकारी खुद किरण बेदी ने ट्विटर पर दी है।
किरण बेदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कृष्णा नगर में उनके ऑफिस के मालिक को जान से मारने की धमकी मिल रही है। साथ ही कहा जा रहा है कि ऑफिस खाली कर दो।
आपको बता दें कि दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में सोमवार शाम भाजपा मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के चुनाव कार्यालय पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की थी।
बेदी के कार्यालय में तोड़फोड़
बता दें कि सोमवार शाम को भी ऑल बार एसोसिएशन दिल्ली की ओर से कृष्णा नगर इलाके में किरण के खिलाफ एक मार्च निकाला जा रहा था। उसी दौरान कुछ लोगों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की। भाजपा ने कहा कि वकील बन कर विरोधियों ने ऑफिस पर हमला किया था।
उधर, वकीलों ने भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। हमले में तीन लोग जख्मी हो गए और इस मामले में पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
दिल्ली के चुनाव में महज तीन दिन बचे हैं ऐसे में इस तरह की धमकियां देकर चुनाव प्रभावित करने की कोशिशें तेज की जा रही हैं।