फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Killed daughter refused to marry

बेटी की शादी करने से मना किया तो मार डाला

Mon, 10 Mar 2014 11:57 AM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Mon, 10 Mar 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
Killed daughter refused to marry

नाबालिग बेटी के साथ शादी से इंकार करने पर लक्ष्मण (40) की चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। सुबह उसका लहूलुहान शव मंडोला पखरपुर मार्ग पर पड़ा मिला। मृतक की पत्नी ने एक युवक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के खगड़िया जनपद निवासी लक्ष्मण पत्नी बीना एवं छह बच्चों के साथ काफी समय से निशांत कालोनी में रह रहा था। बीना ने बताया कि उसके पड़ोस में बागपत जनपद के हैदरपुर निवासी अनुज की ससुराल है।
विज्ञापन


अनुज का उसके पति के साथ उठना बैठना था। आरोप है कि अनुज साठ हजार रुपये देकर फिरोजपुर बागपत के एक युवक से उसकी 14 वर्षीय बेटी की जबरन शादी कराना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार दोपहर दो बजे अनुज फिरोजपुर के उस युवक को साथ लेकर लोनी आया तथा पति पर पैसे लेकर बेटी से शादी करने का दबाव बनाने लगा, लेकिन उसके पति ने इंकार कर दिया।

शाम 3.30 बजे अनुज उसे पुस्ता तक साथ चलने के लिए कहकर बाइक पर ले गया तथा मंडोला पखरपुर मार्ग पर उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बीना ने अनुज के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।


दोपहर में शिनाख्त
बीना ने बताया कि उसका पति रात में घर नहीं लौटा तो सुबह वह उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने पुस्ता चौकी पहुंची। वहां पुलिस ने उसे अज्ञात शव की शिनाख्त करने को कहा। मोर्चरी पहुंची तो उसे पति का शव मिला।

चाकू से किए कई वार
लक्ष्मण के गाल, मुंह, गर्दन एवं पेट पर चाकुओं के करीब एक दर्जन गहरे निशान पाए गए हैं। सुबह ग्रामीणों ने लहूलुहान शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed