फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kidnapped, horror video sent in the style of ISIS

अगवा कर ले गए उसे, ISIS के स्टाइल में भेजा डरावना वीडियो

Thu, 07 Jan 2016 03:32 AM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 03:32 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped,  horror video sent in the style of ISIS

‘आईएसआईएस’ के स्टाइल में विजय नगर निवासी कौशल (23) का 69 दिन पहले सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपहरण कर लिया गया। अपहरण का वीडियो मेमोरी कार्ड में पार्सल के जरिए कौशल के घर भेजा है और उसे रिहा करने की एवज में परिजनों से 30 लाख की फिरौती मांगी है।

विज्ञापन


हालांकि पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कौशल नहीं मिला। मूलरूप से अलीगढ़ के पिसावा गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह विजय नगर स्थित एफ-ब्लॉक में रहते हैं। उनका बेटा कौशल रेलवे में संविदा पर डीजल ऑपरेटर है।
विज्ञापन


24 अक्टूबर को दोपहर डेढ़ बजे वह घर से दिल्ली ड्यूटी पर गया था। बिहार गरीबरथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान वह 25 अक्टूबर को बिहार पहुंचा। विजय नगर निवासी कौशल (23) का 69 दिन पहले सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपहरण कर लिया गया। अपहरण का वीडियो मेमोरी कार्ड में पार्सल के जरिए कौशल के घर भेजा है और उसे रिहा करने की एवज में परिजनों से 30 लाख की फिरौती मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कौशल नहीं मिला। मूलरूप से अलीगढ़ के पिसावा गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह विजय नगर स्थित एफ-ब्लॉक में रहते हैं। उनका बेटा कौशल रेलवे में संविदा पर डीजल ऑपरेटर है।

24 अक्टूबर को दोपहर डेढ़ बजे वह घर से दिल्ली ड्यूटी पर गया था। बिहार गरीबरथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान वह 25 अक्टूबर को बिहार पहुंचा।

वह 30 अक्टूबर तक घर नहीं पहुंचा

Kidnapped,  horror video sent in the style of ISIS

तीन दिन वहां दोस्त रंजीत सिंह के साथ राजेंद्रनगर में रहा। 29 अक्टूबर की सुबह परिजनों से फोन कर उसने ट्रेन में बैठने की बात कही थी। लेकिन वह 30 अक्टूबर तक घर नहीं पहुंचा। मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला।


उसके दोस्त ने भी बताया कि कौशल जा चुका है। 2 नवंबर को अलीगढ़ में कौशल के पड़ोसी पप्पू के पास बदमाशों ने फोन कर उसके एक्सीडेंट होने की सूचना दी। बताया कि वह कोलकाता में है। पप्पू की सूचना पर कौशल के पिता ने कॉल की तो बदमाशों ने उसे रिहा करने के लिए 30 लाख रुपये मांगे।

उन्होंने परिजनों से कौशल की बात नहीं कराई। परिजनों ने विजय नगर पुलिस और एसएसपी धर्मेंद्र सिंह से शिकायत की। आरोप है कि गाजियाबाद पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। परिजनों ने बिहार पत्रकार कालोनी में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

कौशल के घर भेजा वीडियो और लेटर

Kidnapped,  horror video sent in the style of ISIS

बदमाशों ने 23 नवंबर को एक पार्सल में कौशल का वीडियो, धमकी भरा लेटर और कौशल की फोटो विजय नगर स्थित घर भेजी थी। वीडियो में कौशल ने परिजनों से हाथ जोड़कर कह रहा है कि उसे छुड़ा लें, वरना वे उसे जिंदा नहीं छोडे़ंगे। बदमाशों ने कौशल का बैंक अकाउंट बंद न कराने और मोबाइल रिचार्ज कराते रहने की धमकी दी थी।

बदमाशों के कहने पर परिजनों ने कौशल के खाते में 60 हजार रुपये की रकम जमा कराई थी। इस दौरान पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने कलकत्ता के एक एटीएम से कौशल के खाते से रकम निकालते वक्त अपहरणकर्ता मनोज महतो को दिसंबर माह में गिरफ्तार कर लिया।

उसके अन्य साथी कौशल को लेकर वहां से भाग गए। इसके बाद बदमाशों ने फिरौती मांगनी भी बंद कर दी हैं। मनोज महतो को रिमांड पर लेकर बिहार पुलिस कौशल की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि सभी बदमाश नवादा बिहार के रहने वाले हैं।

परिजन बोले, ‘कौशल को ढूंढ लाओ’

Kidnapped,  horror video sent in the style of ISIS

कौशल को छुड़ाने के लिए परिजनों ने मकान बेचने की ठान ली थी। मकान का सौदा 25 लाख रुपये में तय कर लिया था। पड़ोसियों को मामले का पता चला तो उन्होंने रोक दिया था।

कौशल प्रताप विहार में पिता ओमप्रकाश, मां राजरानी, भाई आशीष, आकाश और योगेश के साथ रहता है। योगेश 10वीं में पढ़ता है, आशीष ग्रेजुएशन का छात्र है। आकाश आईआईटी की तैयारी कर रहा है। पिता प्राइवेट कंपनी से रिटायर्ड हैं।

जो भी उनके घर जाता है, गमजदा परिजन सभी से एक ही गुहार लगाते हैं कि कौशल को ढूंढ लाओ। उसकी तलाश में पिता ओमप्रकाश बिहार गए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed