{"_id":"66035199dd62e03361001123","slug":"kidnapped-and-gang-misdeed-a-teenage-girl-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अगवा कर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अगवा कर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Wed, 27 Mar 2024 04:22 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय रोहिल्ला इलाके में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने 16 वर्षीय किशोरी की पिटाई भी कर दी। बाद में जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। मामला दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी को उसके गांव ठिकिया फतेहपुर, अमरोहा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान जुनैद खान उर्फ भोपला (25) के रूप में हुई है। 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी को पुलिस ने दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके से दबोचा है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 18 मार्च को सराय रोहिल्ला इलाके में झगड़े की कॉल पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो किशोरी के बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल जाने का पता चला। 19 मार्च को अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि किशोरी से मारपीट के अलावा दुष्कर्म भी किया गया है। पुलिस को किशोरी ने बताया कि जुनैद व नाबालिग साथी ने उसे अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई
पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने पॉक्सो, सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि कई टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। इस बीच एक टीम को पता चला कि नाबालिग आरोपी शास्त्री नगर इलाके में आने वाला है। टीम ने उसे दबोच लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी जुनैद को अमरोहा से गिरफ्तार कर लिया गया। जुनैद के खिलाफ 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह रूप नगर थाने का घोषित बदमाश है।