फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kidnaped from the front of DSP office, in the car gangrape

DSP ऑफिस के सामने से उठाया, दिनदहाड़े कार में गैंगरेप

Fri, 15 Jan 2016 10:30 PM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
kidnaped from the front of DSP office, in the car gangrape

दिनदहाड़े डीएसपी कार्यालय व 12-22 पुलिस चौकी के सामने से महिला को जबरन स्कॉर्पियो में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी उसे किसान चौक के पास फेंककर फरार हो गए। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ सेक्टर-24 में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


वहीं, खींचतान में महिला को काफी चोटें आई हैं। उसे मयूर विहार फेस तीन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उसका पति हत्या के एक मामले में बंद है

kidnaped from the front of DSP office, in the car gangrape

पुलिस के अनुसार, हिंडन विहार, गाजियाबाद निवासी रेशमा (32, परिवर्तित नाम) को बृहस्पतिवार सुबह लुक्सर जेल जाना था। उसका पति हत्या के एक मामले में बंद है।

रेशमा की बस छूट गई तो वह लाल कुआं से ऑटो में नोएडा के 12-22 चौक पहुंची। यहीं पर शहर के डीएसपी का कार्यालय और 12-22 पुलिस चौकी है।

कार्यालय के ठीक सामने बस स्टैंड पर वह बस का इंतजार कर रही थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे पीछे से एक स्कॉर्पियो कार उसके पास आकर रुकी जिसमें चार लोग सवार थे।

गैंगरेप किया और सड़क पर फेंककर फरार हो गए

kidnaped from the front of DSP office, in the car gangrape

इनमें से दादरी निवासी सलीम और वीरू को वह जानती थी। पीड़िता का आरोप है कि चारों ने उसे स्कॉर्पियो में बैठने को कहा। जब उसने मना कर दिया तो हाथ पकड़कर गाड़ी में जबरन खींच लिया गया।


आरोपियों ने उसे लुक्सर जेल तक छोड़ने की बात कही। विरोध पर रेशमा को जबरन कोल्ड ड्रिंक पिला दी गई, जिससे उसे नशा हो गया। इसके बाद चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और सड़क पर फेंककर फरार हो गए।

रेशमा ने मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में की। थाना सेक्टर-24 की पुलिस ने मेडिकल कराया। पीड़िता की शिकयत पर दादरी निवासी सलीम, वीरू व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

तमंचा लगाकर पिलाई कोल्ड ड्रिंक

kidnaped from the front of DSP office, in the car gangrape

पीड़िता का कहना है कि जबरन गाड़ी में खींचकर चारों ने कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। मैंने जब कोल्ड ड्रिंक पीने से मना किया तो उन लोगों ने कनपटी पर तमंचा सटा दिया।


कार में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किसान चौक के पास फेंककर सभी फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जिन लोगों पर रेशमा ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है, वह उस केस के पैरोकार हैं, जिस हत्या के केस में पीड़िता का पति जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed