फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Khushkhabar ghaziabad parks will have reserve place for kids to play as london

खुशखबरः गाजियाबाद में लंदन की तर्ज पर पार्क में बच्चों के लिए खेलने की जगह होगी रिजर्व

Wed, 25 Sep 2019 08:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 25 Sep 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
Khushkhabar ghaziabad parks will have reserve place for kids to play as london
फाइल फोटो - फोटो : राजन राय

गाजियाबाद के पार्कों में खेलने वाले बच्चों के लिए प्राधिकरण की ओर से अच्छी खबर है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण शहर के बड़े पार्कों के एक चौथाई हिस्से को खेलो इंडिया के तहत बच्चों के लिए खेलने के लिए रिजर्व करने की तैयारी में है। लंदन की तर्ज पर ही पार्क को जाल से ढककर बच्चों को खेल के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से शहर में सर्वे किया जा रहा है।

विज्ञापन


जीडीए अधिकारियों के मुताबिक पिछले कुछ समय से लगातार रेजिडेंट्स विभाग के पास शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। उनकी शिकायत है कि उनके बच्चे खेलने के लिए आखिर कहां जाएं। जब उनकी कॉलोनी या सोसायटी में ही पार्क बना है तो बच्चे आखिर वहां क्यों नहीं खेल सकते। ऐसे में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जीडीए ने इस ओर ध्यान दिया है।
विज्ञापन


जीडीए वीसी ने खेलो इंडिया के तहत शहर के बड़े पार्क का सर्वे कराना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही वह इन्हें लंदन की तर्ज पर ही बच्चों के लिए खेलने की व्यवस्था करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीसी की माने तो लंदन में बने पार्क में बच्चों के लिए खेलने के लिए पार्क का एक हिस्सा पहले से रिजर्व रहता है, जिसमें जाकर वह अपने आउटडोर गेम खेल सकते हैं। अधिकारी अब गाजियाबाद में भी पार्क के एक हिस्से में जाल या जाली लगाकर बच्चों के खेलने के लिए रिजर्व करने की प्लानिंग में जुटे हैं।

शहर के 15 स्कूलों को भी दिए जाएंगे नोटिस, छुट्टी के बाद दें जगह

वीसी ने बताया कि शहर के 15 नामी स्कूलों को भी नोटिस दिया जाएगा। स्कूलों से कहा जाएगा कि स्कूल की छुट्टी के बाद वह आम बच्चों को खेलने के लिए स्कूल का पार्क क्यों नहीं देते हैं। स्कूलों को एनओसी देते वक्त यह तय होता कि वह स्कूल के पार्क की जगह को बच्चों को खेलने के लिए देंगे। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो पार्क के लिए दी गई जगह का आवंटन भी रद्द किया जा सकता है।

मधुबन बापू धाम पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने पर भी जोर
शहर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जगह नहीं मिल पाना लोगों के लिए सिरदर्द बनी चुकी है। ऐसे में अब जीडीए अधिकारी मधुबन बापू धाम में बने पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने पर जोर देगा। लोगों को बताएगा कि वह मधुबन बापू धाम में जाकर कार्यक्रम करा सकें। इनके तहत लोग रामलीला, गणेश पूजा, दुर्गा पूजा समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम करा सकते हैं।

बच्चों को पार्क में खेलने के लिए जगह नहीं मिलना दिक्कत भरा है। बच्चों की इस परेशानी को दूर करने के लिए जीडीए शहर के पार्क के एक चौथाई हिस्से को खेलने के लिए रिजर्व करने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए बड़े पार्क का सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद खेलो इंडिया के तहत इस पर काम किया जाएगा। -कंचन वर्मा, वीसी जीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed