फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Khattar government most corrupt government till now: Hooda

हुड्डा बोले, खट्टर सरकार राज्य की अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार 

Sun, 03 Mar 2019 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Mar 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
Khattar government most corrupt government till now: Hooda
bhupinder singh hooda

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर आरोपों की झड़ी लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार अब तक की सबसे बड़ी भ्रष्ट सरकार है। 

विज्ञापन


जमीन मालिकों से ऐतिहासिक और अब तक का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार करके पंजाब भूमि संरक्षण बिल 2019 में संशोधन करने का कदम उठाया। उन्होंने हरियाणा विधानसभा में पास किए गए बिल पर सुप्रीम कोर्ट के रोक लगाने का स्वागत किया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को सोहना में मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे सदन के विरोध के बावजूद खट्टर सरकार ने पांच साल होने के अंत में इस बिल में संशोधन किया है। सरकार ने यह कार्य अपने खास लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल दिल्ली से लेकर अलवर तक गुरुग्राम और फरीदाबाद में सभी जानते हैं कि किन पहाड़ियों में किन-किन लोगों का हिस्सा है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही इन पर विभिन्न सुनवाइयों के दौरान रोक लगाई हुई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। 


पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, सब एक है, वहीं राज्य की जनता उनके साथ है और वह जनता के साथ है। इस मौके पर कांग्रेस नेता जितेंद्र कुमार भारद्वाज, पूर्व मंत्री आफताब अहमद व सुखबीर कटारिया, पूर्व विधायक शहीदा खान, हरिओम सिंह छोंकर आदि भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed