{"_id":"57f4f6cc4f1c1b893227101d","slug":"khattar-government-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने अपनी सरकार पर बोला हमला, सरकारी तंत्र पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने अपनी सरकार पर बोला हमला, सरकारी तंत्र पर उठाए सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की दोपहर हुई करीब डेढ़ घंटे की बरसात ने प्रदेश की भाजपा सरकार की पोल खोलकर रख दी है। बारिश ने साबित कर दिया है कि प्रदेश की मनोहर लाल सरकार एवं उनका प्रशासन कितना काबिल है।
विज्ञापन
यह आरोप भाजपा के नेता एवं व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने लगाए। उन्होंने कहा कि एक तो पहले से ही फरीदाबाद की सभी सड़कों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
सीवर व गंदगी की अति हो जाने के बाद यह शहर रहने लायक नहीं रह गया है। जो सड़कें बनाई गई हैं, उन पर पानी जमा हो जाता है, उसकी निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
मानसून की बरसात थमने के बाद भी व्यवस्था में सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं किए। बता दें कि भाटिया पहले भी कई बार अपनी सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं।