फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   khasi woman told to leave delhi golf club for wearing traditional dress jansem

दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की महिला से बदसलूकी, गोल्फ क्लब से बाहर निकाला

Tue, 27 Jun 2017 11:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Jun 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
khasi woman told to leave delhi golf club for wearing traditional dress jansem
तैल‌िन ल‌िंगदोह - फोटो : ani

हमारे देश में उत्तर-पूर्वी लोगों के साथ किस तरह का व्यवहार होता रहा है ‌इसकी ताजा मिसाल है दिल्ली गोल्फ क्लब द्वारा मेघालय की बुजुर्ग महिला से किया गया दुर्व्यवहार।

विज्ञापन


दरअसल रविवार को मेघालय की एक महिला तैलिन लिंगदोह  दिल्ली गोल्फ क्लब में डिनर करने गई थीं जहां उन्होंने अपनी पारंपरिक ड्रेस जैनसेम पहनी थी। वह डिनर कर ही रही थीं कि एक शख्स आया और उनसे बोला कि डाइनिंग हॉल से निकलिए ये जगह नौकरानियों के लिए नहीं है।
विज्ञापन


तैलिन लिंगदोह ने बताया कि यह कहते हुए वो काफी कठोर थे। मुझे शर्म महसूस हुई और गुस्सा भी आया। तैलिन लिंगदोह असम सरकार के स्वास्थ्य सलाहकार की गवर्नेस हैं। ‌तैलिन खुद दिल्ली गोल्फ क्लब में नहीं आई थीं बल्कि वहीं के एक सदस्य ने उन्हें न्यौता दिया था। तैलिन स्वास्थ्य सलाहकार निवेदिता भर्ताकुर के साथ वहां गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वो अपनी जिंदगी में लंदन, अबू धाबी और दुबई जैसे देशों के बड़े से बड़े रेस्त्रां में जा चुकी हैं। लेकिन रविवार से पहले उन्हें किसी ने इस तरह से जाने को नहीं कहा। इस पूरे वाकये के बारे में न‌िवेद‌िता ने भी न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा क‌ि तैल‌िन को नेपाली और नौकरानी कह क्लब से जाने को कहा गया।

तैलिन से कहा कि वह नेपाली जैसी दिखती है और उसकी ड्रेस नौकरानियों वाली

khasi woman told to leave delhi golf club for wearing traditional dress jansem
delhi golf club - फोटो : अमर उजाला

तै‌लिन की एंप्लॉयर निवेदिता ने बताया कि क्लब के एक सदस्य ने हमें डिनर पर बुलाया था और 9 लोगों के लिए टेबल बुक की गई थी। जिसमें से एक तैलिन भी थी।

वह हमारे साथ ही बैठी थी ना कि अलग से या किसी कोने के टेबल पर। हमने बस ‌अपने अपने ड्रिंक्स ऑर्डर किए थे तभी क्लब के दो कर्मी हमारी टेबल तक आए। उन्होंने तैलिन को कहा कि उसे क्लब से बाहर जाना होगा क्योंकि डाइनिंग रूम में नौकरानियां नहीं बैठ सकतीं।

उन्होंने तैलिन से कहा कि वह नेपाली जैसी दिखती है और उसकी ड्रेस नौकरानियों वाली। तब निवेदिता ने उनसे बहस भी की और बताया कि तैलिन क्लब के सदस्य की मेहमान है लेकिन वो बेइज्जती करने से नहीं रुके।

निवेदिता ने इस घटना के बारे में फेसबुक पर भी लिखा है। उनके पोस्ट में लिखा है, 'डाइनिंग रूम दिल्ली के उच्च वर्ग के लोगों से भरा पड़ा था जो अपनी मेड्स और नैनीज को बाहर गरमी में इंतजार करा रहे थे। यह काफी हद तक डराने वाली बात है कि भारत में एक शख्स अपने कपड़ों से जज किया जा रहा है और उसके साथ बुरा व्यवहार हो रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed