{"_id":"577b474d4f1c1b6c697faf59","slug":"kejriwal-will-direct-talk-to-people-via-talk-to-ak-website","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी के 'मन की बात' को चुनौती देगा केजरीवाल का 'टॉक टू एके' , अगले संडे से होगा शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के 'मन की बात' को चुनौती देगा केजरीवाल का 'टॉक टू एके' , अगले संडे से होगा शुरु
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
वेबसाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक खास अभियान के तहत अब जनता से न सिर्फ सीधी बात कर सकेंगे बल्कि उनके सवालों का जवाब भी दे सकेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री दिल्ली में किए जा रहे कामकाज के बारे में लोगों को बताएंगे और उनकी समस्याएं भी सुनेंगे। यह पीएम मोदी के 'मन की बात' जैसा ही कुछ-कुछ है लेकिन ये केजरीवाल का अपने ही स्टाइल में होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की मीडिया टीम काफी समय से एक खास प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जिसका नाम 'टॉक टू एके'(TALK TO AK)कैंपेन रखा गया है। इस अभियान के तहत केजरीवाल आगामी 17 जुलाई को 11 बजे जनता से पहली बार सीधी बात करेंगे।
विज्ञापन
वेबसाइट हो चुकी है तैयार
kejriwal
मीडिया टीम ने इसके लिए खास वेबसाइट भी तैयारी की है। यह वेबसाइट है www.talktoak.com, जहां आप केजरीवाल से सीधी बात कर सकेंगे। टॉक टू एके से केजरीवाल जनता के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे।
जानकारी के मुताबिक केजरीवाल हर महीने कम से कम एक बार जनता से इस वेबसाइट के माध्यम से बात कर सकेंगे, हालांकि उसकी तारीख निश्चित नहीं है।
जानकारी के मुताबिक केजरीवाल हर महीने कम से कम एक बार जनता से इस वेबसाइट के माध्यम से बात कर सकेंगे, हालांकि उसकी तारीख निश्चित नहीं है।