केजरीवाल ने पीएम को बताया रिलायंस का मॉडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन टैग करके केजरीवाल ने यहां तक लिख दिया, पीएम ही रिलायंस हैं। इसके जवाब में तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्विटर पर एयरटेल का बोर्ड लिए खड़े अरविंद केजरीवाल की फोटो डाली।
जो एयरटेल हाफ मैराथन की है। इसमें लिखा आप एयरटेल के विज्ञापन में मॉडलिंग करते रहना, दिल्ली की जनता 2019 में सबक सिखाएगी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सुबह अखबार में छपे रिलायंस के विज्ञापन को टैग करके लिखा-भारत के प्रधानमंत्री ने खुले तौर पर रिलायंस के उत्पाद का समर्थन किया।
'मोदी जी अंबानी की जेब में हैं...'
दूसरे ट्वीट में लिखा कि क्या यह सिद्ध करने के लिए कि मोदी जी अंबानी की जेब में हैं, इससे ज्यादा सबूत की जरूरत है। पीएम ही मिस्टर रिलायंस हैं। केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई।
आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष, अरविंद केजरीवाल के पूर्व सहयोगी प्रशांत भूषण ने सवाल उठाए तो हास्य कलाकार सौरभ पंत ने चुटकी ली। प्रशांत भूषण ने लिखा है, अंबानी और मोदी का आपसी तालमेल बहुत अच्छा है।
प्रधानमंत्री की फोटो के साथ विज्ञापन छपवाया है तो 11 करोड़ की गैस चोरी मामले में चिंतित होने की कोई जरूरत नहीं है। उल्लेखनीय है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक सितंबर को रिलायंस जियो लांच किया है।
इसमें न सिर्फ किसी भी नेटवर्क में दिसंबर तक बात फ्री होगी बल्कि फ्री इंटरनेट डाटा भी मिलेगा। उन्होंने कहा था कि ये सर्विस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 120 करोड़ देशवासियों के लिए जो डिजिटल इंडिया का विजन दिया है, उसे पूरा करेगा।