फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal told Reliance model to pm modi, said workers will teach in 2019

केजरीवाल ने पीएम को बताया रिलायंस का मॉडल

Sat, 03 Sep 2016 05:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Sep 2016 05:59 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal told Reliance model to pm modi, said workers will teach in 2019
pm modi, arvind kejriwal, narendra modi - फोटो : gettyimages
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिलायंस का मॉडल बताया। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मोदी जी आप रिलायंस के विज्ञापन में मॉडलिंग करते रहना, देश के सारे मजदूर आपको 2019 में सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन टैग करके केजरीवाल ने यहां तक लिख दिया, पीएम ही रिलायंस हैं। इसके जवाब में तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्विटर पर एयरटेल का बोर्ड लिए खड़े अरविंद केजरीवाल की फोटो डाली। 
विज्ञापन


जो एयरटेल हाफ मैराथन की है। इसमें लिखा आप एयरटेल के विज्ञापन में मॉडलिंग करते रहना, दिल्ली की जनता 2019 में सबक सिखाएगी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सुबह अखबार में छपे रिलायंस के विज्ञापन को टैग करके लिखा-भारत के प्रधानमंत्री ने खुले तौर पर रिलायंस के उत्पाद का समर्थन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी जी अंबानी की जेब में हैं...'

Kejriwal told Reliance model to pm modi, said workers will teach in 2019
reliance jio

दूसरे ट्वीट में लिखा कि क्या यह सिद्ध करने के लिए कि मोदी जी अंबानी की जेब में हैं, इससे ज्यादा सबूत की जरूरत है। पीएम ही मिस्टर रिलायंस हैं। केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई।

आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष, अरविंद केजरीवाल के पूर्व सहयोगी प्रशांत भूषण ने सवाल उठाए तो हास्य कलाकार सौरभ पंत ने चुटकी ली। प्रशांत भूषण ने लिखा है, अंबानी और मोदी का आपसी तालमेल बहुत अच्छा है।

प्रधानमंत्री की फोटो के साथ विज्ञापन छपवाया है तो 11 करोड़ की गैस चोरी मामले में चिंतित होने की कोई जरूरत नहीं है। उल्लेखनीय है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक सितंबर को रिलायंस जियो लांच किया है।

इसमें न सिर्फ किसी भी नेटवर्क में दिसंबर तक बात फ्री होगी बल्कि फ्री इंटरनेट डाटा भी मिलेगा। उन्होंने कहा था कि ये सर्विस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 120 करोड़ देशवासियों के लिए जो डिजिटल इंडिया का विजन दिया है, उसे पूरा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed