फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal to meet lg anil baijal to ask for support to follow supreme court order

उपराज्यपाल अनिल बैजल से मिलेंगे सीएम केजरीवाल, कोर्ट का आदेश लागू करवाने को मांगेंगे समर्थन

Thu, 05 Jul 2018 03:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jul 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
kejriwal to meet lg anil baijal to ask for support to follow supreme court order
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मिलने का समय मांगा है। केजरीवाल का कहना है कि वो एलजी से समर्थन मांगेंगे कि सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश दिया है वो लागू हो।
विज्ञापन


दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जो फैसला सुनाया था उसके बाद भी दिल्ली में अधिकारियों और दिल्ली सरकार के बीच में टकराव कायम है। सेवा विभाग ने दिल्ली सरकार का ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़ा आदेश मानने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


यही वजह है कि दिल्ली सरकार ने केंद्र व एलजी से सहयोग की मांग की है और दिल्ली के विकास के लिए काम करने की गुजारिश की है।

kejriwal to meet lg anil baijal to ask for support to follow supreme court order
केजरीवाल और अनिल बैजल

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार के बीच खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही। दिल्ली के सेवा विभाग के अधिकारियों ने पुराने हिसाब के मुताबिक काम करने का फैसला किया है, जिसके मुताबिक ये विभाग एलजी के पास था। इससे दिल्ली में प्रशासनिक संकट पैदा हो सकता है।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नियुक्ति व तबादले के बारे में नया आदेश जारी कर दिया है, लेकिन अधिकारी इसे कानूनी तौर पर गलत बता रहे हैं। सूत्रों की मानें तो शीर्षस्थ अधिकारियों ने इसकी जानकारी भी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दे दी है।

अधिकारियों ने बता दिया है कि वह इस आदेश को नहीं मानेंगे। नाम उजागर न करने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेवा संबंधी मामले अभी भी उपराज्यपाल के पास हैं।

मई 2015 के केंद्रीय गृह मंत्रालय के इससे जुड़े नोटिफिकेशन पर बुधवार का फैसला लागू नहीं होता। इसके अनुसार सेवा संबंधी मामले उपराज्यपाल के अधीन चले गए थे। फिर केंद्र शासित प्रदेश होने से यह मामला समवर्ती या राज्य सूची में भी नहीं है।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस मसले से जुड़ी एक याचिका पर अभी सुप्रीम कोर्ट की रेगुलर बेंच में सुनवाई चल रही है। लिहाजा सरकार को इस पर आदेश नहीं जारी करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed