फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal spend all money, demand tweet for donation

केजरीवाल के पास पैसा खत्म, ट्वीट कर मांगी मदद

Tue, 14 Jul 2015 05:01 PM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 05:01 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal spend all money, demand tweet for donation

विज्ञापन पर 520 करोड़ रूपया खर्च करने वाली पार्टी के मुखिया के पास पैसा खत्म हो गया है। चौंकिए मत क्योंकि ये सच है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि पार्टी का फंड खत्म हो गया है।

विज्ञापन


पार्टी को चलाने के लिए उन्हें पैसों की सख्त आवश्यकता है। केजरीवाल ने ट्वीट के अलावा पार्टी के ट्वीटर एकांउट पर भी 'क्लीन मनी, क्लीन पॉलिटिक्स' नाम से एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें भी लोगों से मदद की गुहार लगाई गई है।

विज्ञापन


पार्टी ने फंड के लिए अपने फेसबुक पेज पर भी एक लम्बी चौड़ी पोस्ट लिखी है जिसमें पार्टी के पास पैसा खत्म होने की बात कही गई है। ऐसे में पार्टी एक बार फिर लोगों के पास पार्टी चलाने के लिए चंदे की मांग लेकर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीब सीएम हैं अरविंद केजरीवाल

Kejriwal spend all money, demand tweet for donation

पार्टी की तरफ से लिखी गई पोस्ट में केजरीवाल की तरफ से लिखा गया है कि हमारी पार्टी ने सिद्धांतों से कभी भी समझौता नहीं किया है। आपके एक-एक पैसे का हिसाब पार्टी की वेबसाइट पर दिया गया है।

केजरीवाल ने खुद को विचित्र मुख्यमंत्री भी बताया और कहा कि अब कुछ लोग कहेंगे कि मै विचित्र मुख्यमंत्री हूं जो लोगों से पैसा मांग रहा हूं। मैं चाहता तो गलत तरीके से पैसे प्राप्त कर सकता था, लेकिन हम ऐसा कभी नहीं करेंगे। हम पूरी ईमानदारी से सरकार और पार्टी चलाना चाहते हैं।

पोस्ट में लिखा गया है कि हम राजनीति में इसी उद्देश्य के साथ आए थे, कि हमें राजनीति करनी नहीं, बदलनी है। यह पार्टी आप लोगों के भरोसे, आप सब की उम्मीदों और आप सब के सहयोग से बनी है। इसलिए हमने अपने हर काम को पारदर्शी रखा है, और निश्चित रूप से आगे भी ऐसा ही होगा।

पोस्ट में ऐसे लगाई केजरीवाल ने गुहार

Kejriwal spend all money, demand tweet for donation

पार्टी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि हमने 'Clean Money, Clean Politics' के अपने सिद्धांत को हमेशा सर्वोपरि रखा है। हमारे पास हज़ारों करोड़ की संपत्ति नहीं है, न हमें चाहिए। 'सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता'का भ्रम तोड़ने का हम लोगों ने प्रण लिया है।

पार्टी को अपने सिद्धांतों पर अडिग रह कर सुचारू रूप चलते रहने के लिए जितना चाहिए, उतना ही हमारा लक्ष्य होता है। Clean Politics की उम्मीदों को धड़कता रखने के लिए स्वेच्छा से दान करें। यह आपका आंदोलन है, आपके सहयोग से चल रहा है और आपके ही सहयोग से इसे आगे चलना है।

हमने कभी किसी से गलत तरीके से चंदा नहीं लिया है, और आप लोगों से प्राप्त एक-एक पैसे का हिसाब हम रखते हैं। फंडिंग से सम्बद्ध सभी कार्यों की ज़िम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास को सौंपी गई है। इसके अलावा अप्रवासी भारतीयों से संवाद और कैंपेन का प्रभार भी कुमार विश्वास को ही दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed