10 तीखे बोल जो NC की मीटिंग में बोले केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. पिछले डेढ़ महीने में जो कुछ हुआ है, उसका फायदा किसको मिला। क्या अरविंद केजरीवाल मजबूत हुआ? क्या आम आदमी पार्टी मजबूत हुई? क्या प्रशांत भूषण मजबूत हुए? क्या योगेंद्र यादव मजबूत हुए? इससे क्या इंटरनल डेमोक्रेसी आ गई? स्वराज आ गया? हम सब बदनाम हो गए।... इससे मोदी को फायदा हुआ। इससे बीजेपी, कांग्रेस और अंबानी को फायदा हुआ।
2. जब पिछली बार मैं सीएम था तो उस समय योगेंद्र यादव के एक पीए हुआ करते थे, विजय रमन। उन्होंने सत्या नाम के एक वॉलेंटियर को फोन किया, वह आपका इंटरव्यू करना चाहते हैं।
वहां उन्होंने सत्या को बताया कि क्योंकि केजरीवाल अब सीएम बन गए हैं और उनकी राजनीतिक समझ अच्छी नहीं है, इसलिए आम आदमी पार्टी का संयोजक योगेंद्र यादव को बनाया जा रहा है। उनके सचिवालय के लिए ही इंटरव्यू किये जा रहे हैं।
पार्टी चुनाव हार जाए, तभी अरविंद को सबक मिलेगा
3. दिल्ली के चुनाव में हमें हराने की पूरी साजिश रची गई। आवाम का मामला निकलकर आया, प्रशांतजी ने कई बार लोगों से बोला कि हम चाहते हैं कि पार्टी चुनाव हार जाए, तभी अरविंद को सबक मिलेगा। रोज धमकियां दी जाती थीं कि अगर यह नहीं किया तो प्रेस काफ्रेंस करके पार्टी को बर्बाद कर देंगे, अगर यह नहीं किया तो प्रेस कॉफ्रेंस करके पार्टी को बर्बाद कर देंगे। यह तो जनतंत्र नहीं है। यह तो स्वराज नहीं है। हमारे 15 सीनियर लीडर देशभर से दिल्ली आए और प्रशांतजी और शांतिजी को मनाते रहे कि पार्टी को बर्बाद मत कीजिए।
4. जिन 12 प्रत्याशियों पर इन लोगों ने आरोप लगाए, उसमें से 10 पर कोई इल्जाम सही साबित नहीं हुआ। फिर भी इन लोगों ने... (एक अखबार) को उनके नाम दे दिए, उनके खिलाफ कैंपेन किया।
केजरीवाल बोले हमारे खिलाफ स्टोरीज प्लांट हुई
5. हमारे खिलाफ स्टोरीज प्लांट हुई। एक अखबार में मेरे खिलाफ आधे पेज की स्टोरी छपी। एक वॉलेंटियर ने योगेंद्र जी को फोन करके स्टोरी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं ऐसे किसी पत्रकार को नहीं जानता।
उसके बाद उस पत्रकार से हमने बात की और उनकी बात रेकॉर्ड कर ली गई। उसने बताया कि योगेंद्र जी ने पांच पत्रकारों को मीटिंग पर बुलाया था और केजरीवाल के खिलाफ भरा था। टीवी चैनल्स के संपादकों ने मुझसे कहा है कि योगेंद्र यादव ने मेरे खिलाफ भरा है।
6. कई वॉलेंटियर्स दिल्ली आना चाहते थे, उन्हें रोका गाया। कई लोग चंदा देना चाहते थे, उन्हें चंदा देने से रोका गया।
7. हद तो तब हो गई जब हमारी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि मेरी पहली पसंद किरण बेदी हैं, दूसरी अजय माकन हैं और तीसरे अरविंद केजरीवाल। मैं जानना चाहता हूं कि तो फिर आप इस पार्टी में क्यों हैं।
पार्टी को हराने के लिए सारी कोशिशें की गई
8. पार्टी को हराने के लिए सारी कोशिशें की गई। जब मैं बेंगलुरु से दिल्ली से लौट रहा था तभी प्रशांतजी ने मुझे मेसेज भेजा। मैंने भी अपने एक साथी से कहा कि मिलना तो मैं भी चाहता हूं लेकिन डर लगता है कि मैं कुछ भी कहूंगा ये लोग जाकर टीवी पर बता देंगे।
एयरपोर्ट पहुंचा ही था कि टीवी पर प्रशांत भूषण मीडिया को बता रहे थे कि मैंने तो अरविंद को मेसेज भेजा है, देखो जवाब देते हैं कि नहीं। इसका मतलब आपका मकसद मिलना नहीं, दुनिया को दिखाना था। इससे कुछ नहीं हुआ, बस केजरीवाल कमजोर हो गया। ये तो मुझे और पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
9. उन्होंने (योगेंद्र यादव की तरफ से) पहले कहा कि हमारे पांच मुद्दे मान लो, हम सारे पदों से इस्तीफा दे देंगे। ये दिखावा था। कभी कोई कहता है कि पार्टी ठीक कर लो, तो पार्टी छोड़ देंगे। टीवी में ये लोग कह रहे थे स्टिंग फर्जी हैं और अंदर मेल कर रहे थे कि इनकी जांच कराओ।
10. योगेंद्र की ओर से कहा गया कि ये तो बार्गेनिंग कर रहे थे, हमें हरियाणा दे दो। उसके बाद कुछ और कहने लगे। आखिर में, ये लोग अपनी हर बात से मुकर गए। मैं प्रशांतजी के एक इशारे के ऊपर जेल चला गया।