{"_id":"5d72fbf88ebc3e93b85d0bad","slug":"kejriwal-says-home-department-will-do-unbaised-investigation-in-kanahiya-kumar-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैया के खिलाफ चार्जशीट पर सरकार ने नहीं लिया फैसला, गृह विभाग कर रहा है निष्पक्ष जांच: केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैया के खिलाफ चार्जशीट पर सरकार ने नहीं लिया फैसला, गृह विभाग कर रहा है निष्पक्ष जांच: केजरीवाल
Sat, 07 Sep 2019 06:08 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 07 Sep 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाईल फोटो)
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर 2016 से जुड़े मामले में देशद्रोह का मुकदमा चलाने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। गृह विभाग सभी तथ्यों पर विचार- विमर्श करने के बाद ही उचित निर्णय लेगा।
विज्ञापन
हालांकि, मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में दावा किया कि इस मामले में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। केजरीवाल का कहना है कि पुलिस ने गृह विभाग के सामने जो भी तथ्य रखे हैं, उसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा। अभी सरकार किसी फैसले पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इसी साल 14 जनवरी को अदालत में पुलिस ने आरोप पत्र दायर किया था। अदालत ने पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा था कि देशद्रोह के आरोपों पर दिल्ली सरकार की इजाजत क्यों नहीं ली गई? इसके बाद पुलिस ने दिल्ली सरकार से देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी थी। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली सरकार की स्टैंडिंग काउंसिल की सलाह है कि मामले में जो भी सुबूत
विज्ञापन
पेश किए गए हैं, उसके आधार पर कन्हैया कुमार और अन्य आरोपियों पर देशद्रोह का मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।