{"_id":"5e3b53128ebc3ee5c47dfb12","slug":"kejriwal-s-daughter-and-bjp-mahila-morcha-president-face-to-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः केजरीवाल की बेटी और भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः केजरीवाल की बेटी और भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आमने-सामने
Thu, 06 Feb 2020 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Feb 2020 05:13 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल की बेटी हर्षिता
- फोटो : ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहने पर उनकी बेटी व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष आमने-सामने आ गई हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के बयान पर घमासान मचा हुआ है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने एक बयान में कहा कि राजनीति का स्तर काफी गिर गया है। अगर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को अरविंद केजरीवाल सुधार रहे हैं तो वह आतंकवादी हैं। इस पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने ट्वीट कर हर्षिता केजरीवाल पर कई सवाल दागे।
विज्ञापन
राहटकर ने ट्वीट कर लिखा कि जब आपके पिता जी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहते थे, जब आपके पिता जी प्रधानमंत्री से गाली-गलौज कर रहे थे। जब आपके पिता जी सर्जिकल स्ट्राइक के सुबूत मांग रहे थे, सेना के शौर्य पर आशंका जता रहे थे, जब आपके पिता जी दंगाइयों का समर्थन कर रहे थे तब आप कहां थीं।
विज्ञापन
पुलवामा के बाद मोदी जी ने पाक को करारा जवाब दिया, देश में खुशी की लहर थी, तब केजरीवाल ने उंगली उठाई। मोदी आतंकवादियों से मिले हैं ऐसा कहकर प्रधानमंत्री पर इस तरह सवाल उठाना किसी मुख्यमंत्री को शोभा देता है? मोदी जी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। केजरीवाल झूठे हैं। वे सिर्फ झूठे वादे करते हैं।