फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal releases video message and explains his stand on sex scandal of sandeep kumar

मंत्री के सेक्स स्कैंडल पर बोले केजरीवाल- फिर तो पार्टी ही खत्म कर दूंगा

Thu, 01 Sep 2016 05:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
kejriwal releases video message and explains his stand on sex scandal of sandeep kumar
केजरीवाल - फोटो : यूट्यूब

दिल्ली सरकार में रहे पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार की सेक्स सीडी सामने आने के बाद, बृहस्पतिवार को सीएम केजरीवाल ने अपने मंत्री की करतूत पर खेद जताया और कार्यकर्ताओं व देश के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है।

विज्ञापन


जारी किए गए यूट्यूब वीडियो में केजरीवाल ने संदीप कुमार जैसे मंत्री का अपने पार्टी में होने का अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि वह संदीप कुमार की हरकत से बेहद निराश हैं।
विज्ञापन


संदीप ने पूरे आंदोलन को धोखा दिया है। गौरतलब है कि संदीप कुमार इंडिया अगेंस्ट करप्शन के समय से ही केजरीवाल के साथ काम कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि हम पार्टी बंद कर देंगे लेकिन गलत काम से बिल्कुल समझौता नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने आगे कहा कि किसी के माथे पर ‌नहीं लिखा होता कि वह गलत है। एक ओर तो केजरीवाल ने संदीप की घोर आलोचना की वहीं संदीप को तत्काल बर्खास्त किए जाने के अपनी सरकार के फैसले के लिए खुद की तारीफ भी कर दी।

केजरीवाल के संदेश की प्रमुख बातें

kejriwal releases video message and explains his stand on sex scandal of sandeep kumar
संदीप कुमार
-बुधवार को केजरीवाल को संदीप कुमार की सीडी मिली।
-संदीप की हरकत से बहुत आहत हूं।
-संदीप ने पूरे आंदोलन को धोखा दिया है।
-बैठक में संदीप कुमार पर अगली कार्रवाई को लेकर होगा फैसला।
-संदीप की करतूत से आप की विश्वस‌नीयता पर सवाल उठ रहे हैं।
-अगर मैं या मनीष कुछ गलत करते हैं तो उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा।
-किसी माथे पर नहीं लिखा होता कि वो गलत है।
-मुझे दुख है कि ऐसे लोग हमारे बीच थे। लेकिन हमने इस तरह के लोगों की करतूतों पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं की।
-संदीप ने कार्यकर्ताओं के बलिदान को शर्मसार किया।
-पार्टी जल्द ही संदीप कुमार के खिलाफ एक्शन लेगी।
-बीजेपी और कांग्रेस अपने गलत नेताओं का भी बचाव करते हैं।
-व्यापम में शिवराज सिंह को बचाया। रमन सिंह को भी बचाया। पंजाब में अकालियों को भी बचाया। आनंदीबेन को भी बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed