फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal ready for Punjab elections, AAP did not get funding

पंजाब के लिए केजरीवाल तैयार लेकिन नहीं मिल रहा है चंदा

Wed, 20 Jan 2016 07:54 PM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal ready for Punjab elections,  AAP did not get funding

आम आदमी पार्टी (आप) ने बेशक पंजाब चुनाव के लिए कमर कस ली है लेकिन पार्टी की फंडिंग लाइन सुस्त पड़ गई है। दिल्ली चुनाव के बाद से अब तक आप के चंदे में ज्यादा उछाल नहीं आया है।

विज्ञापन


खास बात यह कि चंदा देने वाले टॉप फाइव राज्यों में पंजाब का नाम भी शामिल नहीं है। इस संबंध में पार्टी का कहना है कि पंजाब चुनाव के चंदे को लेकर अभी कोई अभियान नहीं चलाया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि दिल्ली की तरह चुनाव नजदीक आने के बाद पंजाब के लोग भी चंदा देने में आगे आएंगे।
विज्ञापन


दरअसल, चंदा लेने में पारदर्शिता बरतने के मकसद से आप रोजाना मिलने वाली नगदी को ऑनलाइन अपडेट करती है। इसमें चंदा देने वालों का नाम, उनके द्वारा दी गई धनराशि समेत दूसरे ब्योरे भी डाले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बनने के बाद से चंदे की रफ्तार सुस्त

Kejriwal ready for Punjab elections,  AAP did not get funding

नवंबर 2014 से पार्टी इसी प्रक्रिया के तहत चंदा ले रही है। दिल्ली चुनाव के वक्त तक पार्टी का बड़े पैमाने पर चंदा मिला था लेकिन सरकार बनने के बाद से इसकी रफ्तार सुस्त पड़ गई।

यहां तक कि पंजाब के मुक्तसर में बड़ी रैली करने के बावजूद 14 जनवरी को पार्टी को 29 हजार रुपये से भी कम चंदा मिला। हालांकि, 13 जनवरी को पार्टी की झोली में 13 लाख रुपये से ज्यादा की रकम आई थी।

वहीं, 15 जनवरी को भी 1.15 लाख रुपये का चंदा मिला था। मालूम हो कि मुक्तसर रैली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता से चुनाव में आर्थिक सहयोग की अपील की थी।

जनता ने सिर्फ 2.6 प्रतिशत का अंशदान किया

Kejriwal ready for Punjab elections,  AAP did not get funding

केजरीवाल ने कहा था कि उनके पास चुनाव लड़ने के पैसे नहीं हैं। बावजूद इस अपील के अभी तक पंजाब के लोग फंडिंग के लिए आगे नहीं आए हैं।


कुल चंदे में पंजाब की जनता ने सिर्फ 2.6 प्रतिशत का अंशदान किया है। इस बारे में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अभी फंडिंग को लेकर बड़े स्तर पर अभियान नहीं चलाया गया है।

आने वाले वक्त में दिल्ली की तरह नए-नए तरीकों से चंदा देने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
AAP FUND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed