फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal raises question on bulandshahr violence asks do bjp send goons for riot

बुलंदशहर हिंसा पर केजरीवाल का बड़ा सवाल- क्या भाजपा ने खुद गुंडे भेजकर करवाया दंगा

Thu, 06 Dec 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Dec 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
kejriwal raises question on bulandshahr violence asks do bjp send goons for riot
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर बवाल मामले में  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को रि-ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा ने खुद गुंडे भेजकर दंगा करवाया और पुलिस वालों को मरवा दिया।

विज्ञापन


दूसरी ओर, उन्होंने दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पूछे गए सवाल पर कहा कि बुलंदशहर में जो हुआ, इस तरह की घटनाएं पूरे देश में हो रही हैं। उन्होंने शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के बेटे से फोन पर बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


उधर, आम आदमी पार्टी ने पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की आत्मा की शांति के लिए सोनिया विहार के पुस्ता-2 से मेन मार्केट में कैंडल मार्च निकाला। मार्च में आप नेता दिलीप पांडेय, मनोज त्यागी,  पंकज राय, हाजी यूनुस समेत कई लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप पांडेय ने कहा कि  आम आदमी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। पार्टी ने जांबाज पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को शहीद का दर्जा देने की भी मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed