फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal not against coalition to defeat NDA

एनडीए का शिकस्त देने के लिए गठबंधन के खिलाफ नहीं केजरीवाल

Sun, 16 Dec 2018 01:07 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sun, 16 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal not against coalition to defeat NDA
arvind kejriwal - फोटो : ट्विटर

अभी तक औपचारिक तौर पर किसी भी गठबंधन का हिस्सा बनने से इंकार कर रहे सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पहली बार माना कि वह मौजूदा केंद्र सरकार को शिकस्त देने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन के खिलाफ नहीं हैं। पार्टी इसके लिए हर कदम उठाने को तैयार है।

विज्ञापन


केजरीवाल शनिवार शाम विधानसभा परिसर में आयोजित सिल्वर जुबली कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। बकौल केजरीवाल, उनका अपना मानना है कि नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी देश के वर्तमान व भविष्य के लिए खतरनाक है। अगर 2019 में यह दुबारा आते हैं तो संविधान भी बदल देंगे। संविधान भी नहीं बचेगा।
विज्ञापन


हर देश भक्त की जिम्मेदारी है कि जो भी जरूरत पड़े, इन्हें हराया जाए।  इनको हराने के लिए जो भी कदम उठाना पड़ेगा, हम सभी उठाएंगे। हालांकि, केजरीवाल ने इस दौरान सीधे तौर पर गठबंधन में शामिल होने की बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बीते अगस्त महीने में हरियाणा के रोहतक में केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा था कि 2019 के चुनाव में भाजपा को हराने के लिए आम आदमी पार्टी विपक्ष के किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। इसके बाद आप ने दिल्ली की सातों सीटों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की थी। अभी तक छह सीटों के प्रभारी अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में काम भी कर रहे हैं। हालांकि, पिछले महीने आप ने विपक्षी एकता को लेकर नरमी दिखाई है। इसी कड़ी में केजरीवाल का बयान गठबंधन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed