राजनाथ से मिले केजरीवाल कहा काम करने दें, अड़ंगा न लगाएं
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले। इस मुलाकात में केजरीवाल गृहमंत्री से दिल्ली के मौजूदा हालात के बारे में चर्चा की।
केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार के मामले और एलजी के बारे में केजरीवाल ने राजनाथ सिंह को शिकायत करते हुए कहा कि केंद्र राज्य सरकार को काम करने दे और अडंगा न लगाए।
वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के सीएम को कहा कि केंद्र की उनसे कोई लड़ाई नहीं है, वे केवल नियमों के मुताबिक काम करें।
केजरीवाल पर एक और मुसीबत
गौरतलब है कि मुलाकातों के दौर के बावजूद भी केजरीवाल सरकार का एलजी और केंद्र से टकराव कम नहीं हुआ है। इसके अलावा एसीबी और दिल्ली नगर निगम जैसे अहम मुद्दों पर बात होने की संभावना है।
हालिया विवादों में एलजी और दिल्ली सरकार के बीच शक्तियों, अधिकारियों की नियुक्तियों और ट्रांसफर को लेकर केंद्र एलजी का पक्ष लेते नजर आया है।
इसी बीच ये खबरे भी आई है कि केजरीवाल के सचिव राजेंद्र कुमार के खिलाफ एसीबी से शिकायत की गई है। ये शिकायत डायलॉग कमीशन में सचिव रह चुके आशीष जोशी ने लिखित तौर पर एसीबी को सौंपी है।