{"_id":"deb1ec31eaab1d0849805a70b085ed37","slug":"kejriwal-meets-30-african-countries-ambassadors-and-high-commissioners","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या रंग लाएगी केजरीवाल की 30 विदेशियों से ये मुलाकात?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या रंग लाएगी केजरीवाल की 30 विदेशियों से ये मुलाकात?
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Feb 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने बुधवार को एक कार्यक्रम में तीस अफ्रीकी देशों के राजदूत और उच्चायुक्तों से मुलाकात की।
विज्ञापन
इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि विश्व के नागरिकों के लिए शहर को ऐसा बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां कानून का सम्मान करने वाले दूसरे राज्यों और देश आने वाले सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर रहें।
मुख्यमंत्री ने राजदूत और उच्चायुक्तों से हाल की घटनाओं पर सुझाव भी मांगे। वहीं राजदूतों के डीन ने कहा कि वे सुनिश्चित करें कि राजधानी में हाल ही में हुई घटनाएं दोबारा हों।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: AAP समर्थकों को केजरीवाल सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
विज्ञापन
इस दौरान जिंबाब्वे के राजदूत और अफ्रीकन डिप्लोमैटिक कोर के डीन जोनाथन बुतुबुनाशे ने दिल्ली को अपना शहर बताया। वहीं नाइजीरिया के राजदूत नदूबुशी बित्तश अमाकू ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे सार्वजनिक रूप से उन्हें आश्वस्त करें कि अफ्रीकी देशों के नागरिकों के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा।
केजरीवाल ने आश्वस्त किया कि उनकी सरकार हर प्रकार के भेदभाव को मिटाने की दिशा में सभी तरह के कदम उठाएगी। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और मुख्य सचिव एसके श्रीवास्तव के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।