फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal mage alligation against rahul gandhi on the comment on prime minister narendra modi

'राहुल गांधी में बिल्कुल हिम्मत नहीं है'

Sat, 17 Dec 2016 09:45 AM IST
बीबीसी/नई दिल्ली
बीबीसी/नई दिल्ली Updated Sat, 17 Dec 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
kejriwal mage alligation against rahul gandhi on the comment on prime minister narendra modi

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन

केजरीवाल ने ट्वीट पर लिखा, ''राहुल (गांधी) में हिम्मत नहीं है कि वो मोदी जी के ख़िलाफ़ कोई ख़ुलासा करे. जिस दिन वो ऐसा करेंगे, मोदीजी रॉबर्ट वाड्रा को गिरफ़्तार कर लेंगे।''

विज्ञापन

 




 

 

राहुल के आरोप

kejriwal mage alligation against rahul gandhi on the comment on prime minister narendra modi
राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार में शामिल होने के सबूत हैं और उन्हें इसी वजह से संसद में बोलने से रोका जा रहा है।

ये सवाल उठ रहे थे कि अगर वाकई उनके पास ऐसे सबूत हैं, तो उन्हें संसद या बाहर ख़ुलासा करना चाहिए।

पीएम मोदी से मिले राहुल गांधी

लेकिन ऐसा करने के बजाय किसानों का कर्ज़ माफ़ करने की मांग के साथ राहुल गांधी ने कांग्रेसी नेताओं के संग शुक्रवार को प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की।
 




 

 

राहुल पर हमला बोला

kejriwal mage alligation against rahul gandhi on the comment on prime minister narendra modi

वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त के ट्वीट पर केजरीवाल ने राहुल पर हमला बोला. दत्त ने ट्वीट किया, ''कनफ़्यूज़. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार में शामिल होने के सबूतों की बात की, और कोई ख़ुलासा नहीं किया। जिस दिन पूरा विपक्ष राष्ट्रपति से मिलता है, वो प्रधानमंत्री से मुलाक़ात करते हैं. इसका क्या मतलब बनता है?''

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक प्रधानमंत्री से मिलने के बात राहुल ने कहा कि मोदी ने संयम से उनकी बात सुनी, लेकिन कोई वादा नहीं किया।

किसानों की हालत पर हुई चर्चा

kejriwal mage alligation against rahul gandhi on the comment on prime minister narendra modi

राहुल गांधी ने कहा, ''देश में किसानों की ख़राब स्थिति पर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की. हर रोज़ पंजाब में किसान ख़ुदकुशी कर रहा है। वो देश भर में जान दे रहे हैं।''

सुब्रमण्यम स्वामी राहुल गांधी के ख़िलाफ़ खोलेंगे मोर्चा

kejriwal mage alligation against rahul gandhi on the comment on prime minister narendra modi

पीटीआई के अनुसार प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बात ग़ौर से सुनी और राहुल गांधी से कहा कि उन दोनों को मुलाक़ात करते रहना चाहिए।

उधर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है।

स्वामी के मुताबिक किसी अपराध की जानकारी रखना और उसकी जानकारी ना देने पर तीन साल क़ैद हो सकती है।

संसद के बाहर स्वामी ने कहा, ''क़ानून के मुताबिक उन्हें इसकी जानकारी पुलिस या अदालत को देनी चाहिए और ऐसा ना करने पर तीन साल की सज़ा हो सकती है।''

खड़गे को जानकारी नहीं

kejriwal mage alligation against rahul gandhi on the comment on prime minister narendra modi

मोदी के ख़िलाफ़ राहुल जिन सबूतों की बात कर रहे हैं, उनकी जानकारी कांग्रेस के कुछ नेताओं को भी नहीं हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ''उन्होंने इसकी जानकारी हमसे साझा नहीं की है. ना मैंने उनसे पूछा और ना उन्होंने मुझे बताया।''

ये पूछने पर कि राहुल गांदी संसद के बाहर जानकारी का ख़ुलासा क्यों नहीं कर रहे, खड़गे ने कहा, ''मैंने उनसे इस बारे में पूछा नहीं. इस पर हमारी कोई चर्चा नहीं हुई है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed