फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal government launched free surgery scheme for delhi people

अब इलाज के आड़े नहीं आएगा पैसा, केजरीवाल सरकार ने लॉन्च की ये स्कीम

Sun, 09 Jul 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Jul 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
kejriwal government launched free surgery scheme for delhi people
केजरीवाल-सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

घर में जब कोई बीमार पड़ जाता है तो हमे उसकी चिंता हो होती है लेकिन सबसे बड़ी चिंता यह हो जाती है कि बीमारी के इलाज के लिए पैसा कहां से आएगा। अब दिल्ली वालों को इलाज कहां कराना है इसकी चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी। दिल्ली सरकार दिल्ली के हर नागरिक के इलाज की जिम्मेदारी लेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फ्री सर्जरी स्कीम को लांच करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में एक माह की वेटिंग सूची होने पर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित समारोह में केजरीवाल ने कहा स्वास्थ्य सेवाएं आजकल काफी मंहगी हो गई है। किसी के बीमार होते ही यह चिंता सताने लगती है कि इलाज का पैसा कहा से जुटाया जाए। मैंने पिछले दिनों सात सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


यहां पहुंचे मरीजों व उनके तीमारदारों का कहना था कि हालात पहले से बदले हैं। सभी ने सरकारी अस्पतालों के इलाज के अनुभव को अच्छा बताया। यह एक बड़ा बदलाव है। एक चीज देखने को मिली की सरकार की इन योजनाओं के बारे में डॉक्टरों को भी नहीं पता था। अगर कोई मरीज अस्पताल में पहुंचे, व उसके जांच को तुरंत कराना हो तो उसे प्राइवेट अस्पतालों में रेफर किया जा सकता है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि कुछ लोग सरकार की इस योजना पर सवाल उठा रहे हैं कि इतने पैसे में तो सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट जैसा इलाज हो जाएगा। लेकिन जब तक व्यवस्था नहीं हैं तब तक तो हमें दिल्ली के हर नागरिक के इलाज की चिंता करनी होगी। क्योंकि सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिक तौर पर काम कर रही है। कई जगह अस्पतालों का निर्माण चल रहा है।

 दो-तीन साल में तैयार भी हो जाएगा। सरकारी अस्पतालों को जितने पैसे की जरूरत है वह पूरा किया जा रहा है। अस्पताल प्रस्ताव लेकर आए उस प्रस्ताव को हम 24 घंटे के भीतर पास कर देंगे। हमारी कोशिश है कि सभी जांच व सर्जरी एक महीने के भीतर हो जाए। किसी को भी इंतजार नहीं करना पड़े।    
   
राष्ट्र का निर्माण सरकारे नहीं जनता करती है। स्कूलों और सड़कों का निर्माण होना चाहिए। दिल्ली सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा पर निवेश  कर रही है। इससे यह लोग दिल्ली को आगे लेकर जाएंगे। अस्पतालों में भीड़ होती है उसके बावजूद डॉक्टर काम करते हैं। 

ख्याति प्राप्त डॉक्टर करोड़ों की नौकरी छोड़कर सरकारी अस्पताल में सेवाभाव से काम कर रहे हैं। हम डॉक्टर और अस्पतालों को किसी भी चीज की कमी नहीं होने देंगे। जिनके पास अच्छे आईडिया हैं वह मेरे पास लेकर आए उस पर काम करेंगे। हम सब मिलकर दिल्ली को स्वास्थ्य व शिक्षा को मॉडल के रुप में स्थापित करेंगे।      
      

स्कीम का लाभ कैसे मिलेगा?

kejriwal government launched free surgery scheme for delhi people
arvind kejriwal

 दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में अगर सर्जरी और जांच करानी हो तो अस्पतालों में जाएं। अगर अस्पतालों में टेस्ट व सर्जरी के लिए एक महीने बाद नंबर आ रहा हो तो उस मरीज को डॉक्टर तुरंत प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर कर देंगे। एक फॉर्म अस्पताल में दिया जाएगा। फार्म भरकर अस्पताल के नोडल अधिकारी के हस्ताक्षर कराने के बाद प्राइवेट अस्पताल में इलाज हो सकेगा।       

दिल्ली स्वास्थ्य निदेशालय के निदेशक डॉ. कीर्ति भूषण ने अनुसार सरकार ने दिल्लीवासियों के हर आय वर्ग के लोगों को यह सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसमें उनके पास दिल्ली का एक पहचान पत्र के रुप में सरकारी दस्तावेज होना चाहिए। इसके तहत 52 तरह की सर्जरी लोगों की प्राइवेट अस्पतालों में हो सकेगी। वहीं प्राइवेट अस्पताल को मरीज के तीमारदार के संतुष्ठ होने पर प्राइवेट अस्पतालों को पेमेंट किया जाएगा। शिकायत के लिए जल्द ही एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed