फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal goverment hires a PR agency to built his image

केजरीवाल की छवि सुधारने के लिए 'आप' का नया दांव, पीआर कंपनी पर खर्च होंगे 200 करोड़

Thu, 23 Jun 2016 07:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal goverment hires a PR agency to built his image
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन प्रेम के कारण दिल्ली के राजनीतिक गलियों में आम आदमी पार्टी की आलोचना अभी बंद नहीं हुई थी कि केजरीवाल ने एक नई मुसीबत मोल ले ली है। 

विज्ञापन

 

अपनी छवि चमकाने के लिए उन्होंने एक पीआर कंपनी को हायर किया है। इस कंपनी का नाम है-परफेक्ट रिलेशन्स। केजरीवाल के मीडिया सलाहकार अरुणोदय प्रकाश ने इस नियुक्ति की पुष्टि की है।

विज्ञापन

 

इस कंपनी की स्‍थापना सन् 1992 में दिल्ली में दिलीप चे‌रियन और बॉबी केवलरमानी ने की थी। दिलीप और चेरियन मीडिया सलाहकार एवं छवि निर्माण के लिए जाने जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2016-2017 में इस कंपनी के लिए 200 करोड़ का बजट आवंटित होगा। इस राशि में अभी तक विज्ञापन पर किया गया खर्च भी शामिल है।

पिछले वित्त वर्ष में केजरीवाल सरकार ने विज्ञापन पर 526 करोड़ रुपए खर्च किया था

Kejriwal goverment hires a PR agency to built his image
आम आदमी पार्टी का विज्ञापन

हालांकि पीआर एजेंसी परफेक्ट रिलेशन्स ने अभी इस फैसले की आधिकारिक पु‌ष्टि नहीं की है। पिछले वित्त वर्ष में केजरीवाल सरकार ने विज्ञापन पर 526 करोड़ रुपए खर्च किया था जिसकी भाजपा और कांग्रेस दोनों ने आलोचना की थी।

 

बता दें कि हाल ही में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने केजरीवाल पर विज्ञापनों के जरिए मीडिया को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।

 

एक इन्टरव्यू मे उन्होंने कहा था कि आप सरकार अनुकूल खबरें चलाने के लिए मीडिया को विज्ञापन दे रही है जबकि आलोचनात्मक रुख अपनाने वाले मी‌डिया घरानों का विज्ञापन रोका जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल भी आप सरकार ने 'शब्दार्थ' नाम की विज्ञापन कंपनी को हायर ‌किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed