केजरीवाल ने दिया ई-रिक्शा मालिकों को सब्सिडी का तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और परिवहन मंत्री गोपाल राय 17 फरवरी
संवाद में जहां रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस बनाने की दिक्कतों पर चर्चा होगी, वहीं रजिस्टर्ड 4600 ई रिक्शा मालिकों को सब्सिडी के तौर पर 15-15 हजार का चेक भी सरकार सौंपेगी।
परिवहन मंत्री गोपाल
राय ने बताया कि संवाद ई-रिक्शा चालकों के लिए सरकार की तरफ से किए गए
सुधार की जानकारी दी जाएगी।
जिसमें पुराने ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन की
तारीख 31 मार्च करने, खुद वाहन चलाने की दशा में नहीं है तो ऑथराइजेशन
कार्ड देने की छूट, पुराने रिक्शा फिटनेस के लिए 30 हजार रुपये की सब्सिडी
की घोषणा की जाएगी, उनकी मांगों पर भी चर्चा होगी।
परिवहन मंत्री ने बताया कि पुराने रिक्शा चालक रजिस्ट्रेशन नहीं करवा रहे हैं जिसका मूल कारण उससे पहले फिटनेस में होने वाली खर्च की राशि है। इसीलिए सब्सिडी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए मार्च में विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे।