फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal given big package to farmers

केजरीवाल के फैसले से खुश हुए किसान

Sun, 12 Apr 2015 02:03 PM IST
Updated Sun, 12 Apr 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal given big package to farmers

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसानों के लिए भी दिल्ली सरकार के खजाने का मुंह खोल दिया। उन्होंने शनिवार को बारिश व ओलावृष्टि में फसलें बर्बाद होने से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने खाद व बीज पर सब्सिडी देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कृषि के लिए ट्यूबेवलों के कनेक्शन दिए जाएंगे और उनको चलाने के लिए सस्ती दरों पर बिजली देने का भी वायदा किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घेवरा मोड़ स्थित पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह की समाधि स्थल पर किसानों की सभा में आधा दर्जन घोषणाएं की। सभा का आयोजन आम आदमी पार्टी के किसान मोर्चा ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने साहिब ‌सिंह को किया याद

Kejriwal given big package to farmers

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान जय किसान नारे के मद्देनजर कार्य कर रही है। वह किसानों व जवानों का पूरा ध्यान रख रहे है। किसान व जवान देश की नींव और रीढ़ है।

उन्होंने बताया कि देश में अभी तक किसी भी राज्य में किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने इतनी बड़ी राशि मुआवजे के तौर पर देने का निर्णय कृषि को बढ़ावा देने की मंशा के तहत किया है।

इसके अलावा देश में एक अच्छा संदेश देने के लिए भी किसा है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में किसानों को इतना मुआवजा मिलना चाहिए।

इस मौके पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह को याद करते हुए कहा कि आप सरकार के फैसले से उनकी आत्मा भी खुश हुई होगी। उसे लगा होगा कि राजधानी में कोई ऐसी सरकार है जो किसानों की सुध ले रही है।

मुआवजे के साथ मिलेगी सब्सिडी भी

Kejriwal given big package to farmers

उन्होंने 20 हजार रुपये प्रति एकड़ फसल बर्बाद होने का मुआवजा देने का ऐलान करने के बीच इस वर्ष से खाद व बीज पर सब्सिडी देने की भी घोषणा की।

साथ ही कृषि के लिए ट्यूबेवलों के कनेक्शन देने और उनको चलाने के लिए बिजली कम दरों पर उपलब्ध कराने पर कार्रवाई करने का वायदा किया।

इसके अलावा किसानों को कृषि भूमि एक्ट की धारा 33, 74 (4)व 81 की मार से किसानों को निजात दिलाने और सभा स्थल पर स्पोट्स कॉलेज खोलने का भी आश्वासन दिया।

सभा में आप नेता संजय सिंह, आशुतोष, दिल्ली सरकार के मंत्री संदीप कुमार, विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह, नरेश बाल्यान, सुखबीर दलाल, गुलाब सिंह, महेंद्र यादव आदि के अलावा पालम खाप के अध्यक्ष चौ. रामकरण सोलंकी भी मौजूद थे। उन्होंने सर्वप्रथम साहिब सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed