फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal git bail from kurla court in mumbai

कोर्ट में पेश हुए अरविंद केजरीवाल, मिली जमानत

Wed, 20 Jan 2016 05:52 PM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
kejriwal git bail from kurla court in mumbai

2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बिना इजाजत रैली करने के आरोप में आज कुर्ला कोर्ट में पेश हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बेल मिल गई।

विज्ञापन


केजरीवाल पर आरोप है कि 2014 के चुनाव के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी मेगा पाटकर के समर्थन में बिना इजाजत रैली की। उन पर आरोप है कि बिना इजाजत रैली के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


इस मामले में ही उनके खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। हालांकि दिसंबर में इसी मामले की सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने व्यक्तिगत तौर पर पेशी से छूट की मांग की थी जिसे अदालत ने अस्वीकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल जाएंगे हैदराबाद

kejriwal git bail from kurla court in mumbai

शिकायत में कहा गया कि केजरीवाल ने ट्रैफिक पुलिस से अनुमति के बिना न सिर्फ रैली का आयोजन किया बल्कि, एक जनसभा को भी संबोधित किया।

इस बारे में दिल्ली सरकार के मीडिया सलाहकार अरुणोदय प्रकाश ने बताया कि इस मामले में पेश होने के लिए केजरीवाल मंगलवार सुबह ही मुंबई के लिए रवाना हो गए थे।

बता दें कि केजरीवाल बुधवार को छात्रों को संबोधित करने के ल‌िए हैदरबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी जाने वाले हैं जहां रोहित वेमूला की आत्महत्या के बाद छात्रों का प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed