फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal gets last chance to present his side in the gallows case

Delhi NCR News: फांसी घर मामले में केजरीवाल को पक्ष रखने का अंतिम अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने फांसी घर मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया है। समिति ने अगली बैठक छह मार्च को निर्धारित है और स्पष्ट किया है कि इस तिथि के बाद जांच प्रक्रिया में और विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
समिति की बैठक में केजरीवाल के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास और पूर्व उपाध्यक्ष राखी बिड़लान की ओर से दिए गए लिखित जवाबों पर विचार किया गया। इन सभी ने समिति के समक्ष पेश होने के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी। केजरीवाल ने दो से छह मार्च के बीच किसी भी दिन उपस्थित होने की सहमति जताई है।
विज्ञापन

विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह राजपूत ने बताया कि सभी अनुरोधों पर विचार करते हुए छह मार्च की अंतिम तिथि तय की गई है। समिति ने उल्लेख किया कि संबंधित व्यक्तियों को पहले भी कई अवसर दिए जा चुके हैं, लेकिन वे पूर्व निर्धारित तिथियों पर उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed