{"_id":"5c0a884bbdec224153247d21","slug":"kejriwal-fire-on-jwala-s-issue-said-bjp-cutting-the-votes-of-anti-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाला के मामले पर भड़के केजरीवाल, बोले पूरे देश में विरोधियों के वोट कटवा रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाला के मामले पर भड़के केजरीवाल, बोले पूरे देश में विरोधियों के वोट कटवा रही भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Dec 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामचीन बैंडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा का नाम वोटर लिस्ट से गायब होने के आरोप के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में इसी तरह हो रहा है।
विज्ञापन
पार्टी का आरोप है कि दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत करके विपक्षी दलों के समर्थकों के वोट कटवा रही है। आप ने कहा कि दिल्ली में पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले लोगों के सबसे ज्यादा वोट काटे गए हैं।
विज्ञापन
दअसल, शुक्रवार सुबह ज्वाला गुट्टा ने ट्वीट किया था कि ऑनलाइन वोटर लिस्ट देखकर उन्हें हैरानी हुई कि उनका नाम ही इसमें नहीं है। जब रहस्यमय ढंग से लिस्ट से नाम ही निकाल दिया गया तो चुनाव कैसे साफ-सुथरा हो सकेगा।
विज्ञापन
इस पर मुख्यमंत्री ने लिखा कि पूरे देश में इसी तरह हो रहा है। दिल्ली में 30 लाख वोटरों के नाम इसी तरह लिस्ट से हटा दिए गए हैं। चुनाव आयोग की मिलीभगत से भाजपा पूरे देश में इसी तरह काम कर रही है।
दूसरी तरफ, पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आप प्रवक्ता और उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी दिलीप पांडेय ने कहा कि दिल्ली में वोटर लिस्ट से 30 लाख नाम काटे गए हैं। पांडेय का आरोप है कि भाजपा ने साजिशन पूर्वांचली, मुस्लिम और बनिया समाज के वोट कटवाए हैं।
पूर्वांचल समाज के लोगों के करीब 15 लाख वोट काटे गए हैं। दिलीप पांडेय के मुताबिक, पूर्वांचल समुदाय पर कुछ दिन पहले हुए हमले के बाद इस समाज में भाजपा से नाराजगी है। इसे देखते हुए भाजपा ने चुनाव आयोग से सांठ-गांठ करके बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोगों के वोट कटवा दिए। पांडेय ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में कथित रूप से काटे गए वोटों की संख्या भी बताई।
चुनाव प्रक्रिया पर आप ने उठाए सवाल
दिलीप पांडेय ने शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। पांडेय ने कहा कि ज्वाला गुट्टा को पोलिंग स्टेशन पर पता चला कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है।
छत्तीसगढ़ में ईवीएम के साथ लैपटॉप लिए 2 संदिग्ध लोग पकड़े गए। पूछताछ में उन्होंने खुद को मोबाइल सेवा उपलब्ध करा रही बड़ी कंपनी का कर्मी बताया। ऐसे में इस देश में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया नाम की कोई चीज नहीं बची है।