फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal files new additional affidavit, accuses judge's son and daughter of conflict of interest

Delhi NCR News: पेज 1 पर गई है केजरीवाल ने दाखिल किया नया अतिरिक्त शपथपत्र, जज के बेटे-बेटी पर हितों के टकराव का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में न्यायमूर्ति से सुनवाई से अलग होने की मांग वाली अपनी रिक्यूजल अर्जी पर नया अतिरिक्त शपथपत्र दाखिल किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा से सुनवाई से अलग होने की मांग वाली अपनी रिक्यूजल अर्जी पर नया अतिरिक्त शपथपत्र दाखिल किया है। शपथपत्र में केजरीवाल ने दावा किया कि न्यायमूर्ति शर्मा के बेटा और बेटी केंद्रीय सरकारी वकीलों के पैनल में शामिल हैं और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के अधीन काम करते हैं।
केजरीवाल ने कहा कि तुषार मेहता ही सीबीआई की ओर से इस मामले में पेश हो रहे हैं और वे न्यायमूर्ति शर्मा के बच्चों को भी केस सौंपते हैं। ऐसे में हितों का सीधा टकराव है और न्यायमूर्ति शर्मा इस मामले में निष्पक्ष आदेश कैसे दे सकती हैं। केजरीवाल ने तर्क दिया कि सॉलिसिटर जनरल को सुनवाई की पहली तारीख पर ही इस तथ्य की जानकारी अदालत को दे देनी चाहिए थी। शपथपत्र में केजरीवाल ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के हवाले से आंकड़े भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में न्यायमूर्ति शर्मा के बेटे को 2,487 केस, वर्ष 2024 में 1,784 केस और वर्ष 2025 में 1,633 केस सौंपे गए। केजरीवाल ने दावा किया कि ये तथ्य रिक्यूजल अर्जी दाखिल करने के बाद उनके संज्ञान में आए हैं।
विज्ञापन



केजरीवाल ने अदालत से आगे मौखिक और जवाबी दलीलें पेश करने के लिए पर्याप्त समय देने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति शर्मा के समक्ष सुनवाई जारी रखने से पूर्ण न्यायिक निष्पक्षता, स्वतंत्रता और तटस्थता का आभास नहीं होता, जैसा कि कानून अपेक्षा करता है। 13 अप्रैल को हुई सुनवाई का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अदालत ने उनके शपथपत्र पर फैसला सुरक्षित रखने से पहले उन्हें अपनी बात रखने का उचित और निष्पक्ष मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article