फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal extends support to students who faced lathi-charge.

लाठीचार्ज के शिकार छात्रों को आप का समर्थन : केजरीवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

आप संयोजक ने केंद्र सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप, कहा-अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर सोमवार को हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज और उसके बाद दर्ज की गईं एफआईआर पर आम आदमी पार्टी ने छात्रों को समर्थन दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर छात्रों के साथ बर्बरता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के शिकार छात्रों के साथ आप पूरी मजबूती से खड़ी है।


केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने छात्रों को आह्वान करते हुए कहा कि इस लड़ाई में वह पूरी तरह उनके साथ है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। बहुत से युवाओं को पुलिस ने बिना एफआईआर के हिरासत में ले रखा है। उन्होंने कहा कि आप इन युवाओं को लीगल और मेडिकल सहायता उपलब्ध कराएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 8588833548 जारी किया गया है। केजरीवाल ने कहा कि इस नंबर पर कॉल या मैसेज करते ही ‘आप’ की टीम तुरंत मदद करेगी। जरूरत पड़ने पर देश के बड़े अधिवक्ता भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों पर बर्बरता का आरोप केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाया। उन्होंने पीएम की तुलना जलियांवाला बाग के जनरल डायर से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
प्रदर्शन में गायब होने के सवाल पर बोले, काम के सिलसिले में पंजाब में था
केजरीवाल ने कहा कि कई लोग पूछ रहे हैं कि वह चलो संसद प्रदर्शन में नजर नहीं आए। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह उस दिन वह पंजाब में थे, इस वजह से नहीं आ पाए। हालांकि, उनके दोनों बच्चे प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed