बेटी हर्षिता की राजनीति पर बोले केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी बेटी के राजनीति में आने की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने मामले पर ट्वीट कर के उन तमाम खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें उनकी बेटी के राजनीति में आने की चर्चा चल रही थी।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि कुछ जगहों पर मेरी बेटी के राजनीति में आने की खबरें चल रही हैं, जो पूरी तरह गलत हैं। वह अभी बच्ची है। उसने हाल ही में 12वीं पास कर दिल्ली आईआईटी में प्रवेश लिया है।
उनके मुताबिक वह उस कार्यक्रम में नहीं बल्कि उसी वक्त आयोजित किए गए एक बच्चों के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई थी। आम आदमी पार्टी हमेशा वंशवादी राजनीति के खिलाफ है। साथ ही केजरीवाल ने यह भी कहा कि कृपया बच्चों को बख्श दें।
.. She joined IIT Del a few days bk. She came for a student prog 2day.Kindly leave the kid in peace pl.AAP is dead against dynastic politics
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 27, 2014
Some media running completly false stories that my daughter is joining politics. She has no such intentions....
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 27, 2014
आप के यूथ विंग से जुड़ने की थी खबर
आप ने हाल ही में अपनी स्टूडेंट विंग लॉन्च की है। उसी को लेकर शनिवार को हुए कार्यक्रम में केजरीवाल के साथ उनकी बेटी भी कार्यक्रम में पहुंची। वही से उनकी बेटी के राजनीति में आने की खबरें उड़ीं। जानकारी के मुताबिक हर्षिता ने खुद राजनीति में आने की इच्छा जाहिर की थी।
हर्षिता आईआईटी दिल्ली की प्रथम वर्ष की छात्रा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह खुद ही दिल्ली आईआईटी में आप के स्टूडेंट विंग छात्रा युवा संघर्ष समिति की अगुआई करना चाहती है।
जानकारी के मुताबिक वह आईआईटी में पार्टी की छात्र इकाई के प्रचार और प्रसार के काम में शामिल होना चाहती थी। यही नहीं उसके एनसीआर भर में पार्टी के पचास प्रमुख कॉलेजों में छात्र इकाई के गठन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई थी।
सूत्रों की जानकारी के अनुसार हर्षिता के इस फैसले से आप के युवा ब्रिगेड में काफी उत्साह भी भर गया था। हालांकि फिलहाल अरविंद केजरीवाल ने ऐसी किसी संभावना पर विराम लगा दिया है।