केजरीवाल ने विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद अब 'गाय' पर दिया विवादित बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में विवादित ट्वीट कर चुके दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अब गाय को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जो विवादों में आ सकता है। दरअसल केजरीवाल ने विपक्षी नेता विजेंद्र गुप्ता के एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए गाय को लेकर विवादित ट्वीट कर दिया है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'भाजपा चाहती है कि पुलिस और MCD को लोगों की सुरक्षा और दिल्ली की सफ़ाई का काम छोड़कर गाय की देखभाल पर लगना चाहिए। क्या दिल्ली के लोग भी यही चाहते हैं?'
भाजपा चाहती है कि पुलिस और MCD को लोगों की सुरक्षा और दिल्ली की सफ़ाई का काम छोड़कर गाय की देखभाल पर लगना चाहिए। क्या दिल्ली के लोग भी यही चाहते हैं? https://t.co/58o9IYzKZN
विज्ञापन विज्ञापन
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 3, 2018
केजरीवाल ने ये बात विजेंद्र गुप्ता के ट्वीट के बाद कही। इस ट्वीट में गुप्ता ने कहा था, दिल्ली के नगर निगमों और पुलिस को गाय माफिया से निपटने के लिए सख्त एक्शन प्लान तैयार करना चाहिए। सड़कों पर घूमने वाली गायों को पकड़ने की योजना भी इसलिए अधर में है क्योंकि गोशालाओं में जगह नहीं है।
मालूम हो कि पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित हुई गौग्रास सम्मेलन के दौरान भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा था कि, राजधानी में जितनी गौशालाएं हैं वो अपनी क्षमता तक भर चुकी हैं। ऐसे में यहां और गाय रखकर या उन्हें सड़कों पर छोड़कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।