फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal committee to inquire corruption in ddca given clean chit to arun jaitley

केजरीवाल की जांच कमेटी ने जेटली को दी 'क्लीन चिट'

Sun, 27 Dec 2015 09:51 PM IST
Updated Sun, 27 Dec 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
kejriwal committee to inquire corruption in ddca given clean chit to arun jaitley

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जिस कथित डीडीसीए घोटाले को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के इस्तीफे तक की मांग की थी उसकी जांच में जेटली का नाम तक नहीं पाया गया है।

विज्ञापन


असल में दिल्ली जिला क्रिकेट संघ यानि डीडीसीए में कथित घपलेबाजी की जांच के लिए केजरीवाल सरकार ने तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया था जिसने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात ये है कि 247 पन्ने की जांच रिपोर्ट में वित्त मंत्री के नाम तक का जिक्र नहीं किया गया है। जांच में किसी भी अनयिमितता का संबंध जेटली से जुड़ता हुआ नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आयोग अरूण जेटली के अध्यक्ष रहते हुए फिरोज शाह कोटला में कॉर्पोरेट बॉक्स और निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप की जांच के लिए गठित किया गया था।

खोखले निकले केजरीवाल के दावे!

kejriwal committee to inquire corruption in ddca given clean chit to arun jaitley

बता दें कि हाल ही में दिल्ली सचिवालय पर सीबीआई की रेड के बाद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि असल में यह रेड डीडीसीए की उन फाइलों को हासिल करने के लिए डाली गई थी जिसमें जेटली के फंसने की संभावना है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने तो यहां तक कहा था कि जेटली कई साल डीडीसीए के अध्यक्ष रहे थे और इस दौरान हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए मैंने कमेटी बनाई है।

कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है जिसकी सभी फाइलें मेरे ऑफिस में पड़ी हैं जिसे हासिल करने के लिए रेड डाली गई।

हालांकि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसद कीर्ति आजाद ने भी डीडीसीए में हुए घोटाले का खुलासा करने का दावा करते हुए एक प्रेस कांफ्रेंस कर कुछ सबूत पेश्‍ा किए थे।

कीर्ति आजाद ने भी लगाए थे आरोप

kejriwal committee to inquire corruption in ddca given clean chit to arun jaitley

कीर्ति आजाद ने अपनी प्रेस वार्ता में एक वीडियो भी दिखाया जिसमें दावा किया गया कि डीडीसीए ने 16000 रुपये से ज्यादा के दाम पर प्रतिदिन के किराए पर प्रिंटर लिए जबकि उसकी कीमत ही इतनी थी।

इस वीडियो में एक ऐसी भी कड़ी थी जिसमें डीडीसीए की मीटिंग में कीर्ति आजाद डीडीसीए प्रेसिडेंट अरूण जेटली से कुछ अनियमितताओं पर बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कीर्ति आजाद के इस कृत्य के बाद पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया।

बीजेपी ने की केजरीवाल के इस्तीफे की मांग

kejriwal committee to inquire corruption in ddca given clean chit to arun jaitley

इस रिपोर्ट के खुलासे के बाद बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर केजरीवाल पर एक बार फिर हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता एमजे अकबर ने प्रेस काफ्रेंस कर कहा कि अब केजरीवाल को अपनी गलती मानते हुए अरूण जेटली जी से माफी मांगनी चाहिए।

अकबर ने यह भी कहा कि केजरीवाल को कोर्ट में जाकर अपनी इस गलती को स्वीकार करना चाहिए और मानना चाहिए कि उनसे अरूण जेटली की मानहानि हुई है।

हालांकि इस मामले में आम आदमी पार्टी पहले ही दावा कर चुकी है कि उसने जिस जांच कमेटी का गठन किया था उसे सिर्फ इस बात की जांच करनी थी कि डीडीसीए में कोई घोटाला हुआ था या नहीं। इस कमेटी को किसी व्यक्ति विशेष की भूमिका के बारे में जांच करने को नहीं कहा गया था।

इस रिपोर्ट के बाद ही केजरीवाल सरकार ने नामी वकील गोपाल सुब्रहमण्यम से इस मामले की जांच करने की सिफारिश की थी जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed