फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal cabinet online on twiter

केजरीवाल कैबिनेट ट्विटर और फोन पर रही जनता के साथ ऑनलाइन

Mon, 15 Feb 2016 01:45 AM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
kejriwal cabinet online on twiter

आम आदमी पार्टी सरकार के एक साल बीतने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पूरी कैबिनेट टेलीफोन लाइन और ट्विटर पर जनता से सीधे रूबरू हुई। जनता ने सरकार से भ्रष्टाचार, कांट्रैक्ट कर्मी को पक्का करने, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के रिजल्ट, अस्पतालों की हालत पर खूब सवाल पूछे।

विज्ञापन


करीब एक घंटे चले सवाल-जवाब के दौर में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन के लिए किसी का सवाल नहीं आया। फोन लाइन पर सवालों की शुरुआत किशनगढ़ में पानी और सड़क की बदहाली के जिक्र से हुई।

विज्ञापन


मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा यूजीआर बन गया है, जल्द सप्लाई शुरू करेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र ने आम आदमी कैंटीन की शुरुआत करने संबंधी सवाल पूछा तो दिल्ली डायलॉग कमीशन के उपाध्यक्ष आशीष खेतान ने कहा कि इसी साल 70 शुरू हो जाएंगे, जल्द टेंडर करने वाले हैं। इस पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि शुरुआत डीयू से करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल चुनाव है, खूब वोट करके हमे जिताएं, सारे काम करेंगे

kejriwal cabinet online on twiter

एक व्यक्ति ने सुल्तानपुरी में अंडरपास जल्द पूरा कराने को लेकर सवाल पूछा तो मंत्री संदीप कुमार ने कहा कि एमसीडी का है। इस पर मुख्यमंत्री ने माइक लेकर कॉलर से कहा, अगले साल चुनाव है, खूब वोट करके हमे जिताएं, सारे काम करेंगे।


एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन आरडब्ल्यूए के नंबर भागीदारी के तहत हैं, उनसे बजट के पूर्व बैठक करेंगे। सब्सिडी दिए जाने के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार अडानी जैसे उद्योगपतियों के लोन माफ कर रही है, हम तो जरूरतमंद को सब्सिडी दे रहे हैं।

एक अस्पताल में 15 साल से कांट्रैक्ट पर काम करने वाले इलेक्ट्रीशियन ने पूछा कि हमारी नौकरी पक्की कब होगी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने पॉलिसी पास कर दी है।

आठ हजार नए कमरे बना रहे हैं, जो 200 स्कूल के बराबर हैं

kejriwal cabinet online on twiter

अलग-अलग विभाग रिक्त पदों की एवज में लगे कर्मियों को पक्का करने का काम शुरू करेंगे। कॉलर ने डीडीए फ्लैट्स में अवैध निर्माण से सड़क पर बाधा पहुंचाने का सवाल पूछा तो इस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि चौड़ी सड़कों से ऐसे निर्माण हटाए जाएंगे।


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 500 नए स्कूल बनाने के वादे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि जरूर बनाएंगे। जमीन मांगी गई है। आठ हजार नए कमरे बना रहे हैं, जो 200 स्कूल के बराबर हैं।

हमारी क्षमता अभी 16 लाख छात्रों को पढ़ाने की है, इसे 21 लाख करेंगे। ताकि हर कक्षा में 40 छात्र ही बैठें। उपमुख्यमंत्री ने पुलिस वालों की गुंडागर्दी पर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारी को बचाने की कोशिश में रहते हैं। हमने लोकपाल बिल पास करके भेजा है, केन्द्र से लौटकर आएगा तो किसी से बात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोकपाल सभी भ्रष्टाचारियों को खुद देख लेगा।

डीएसएसबी में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं

kejriwal cabinet online on twiter

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। नौकरी की भर्ती का आवेदन निकलने पर फॉर्म ऑनलाइन अभी भरे जाते हैं। भविष्य की तैयारी को लेकर रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड और कुछ अन्य संस्थाओं की तरह दिल्ली सरकार में भी नौकरी के लिए परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी।


तुरंत रिजल्ट मिल जाएगा। डीएसएसबी के चेयरमैन अनिंदा मजूमदार का कहना है कि अभी जो रिजल्ट आने में देरी और अन्य तरह की दिक्कतें होती हैं, वे खत्म हो जाएंगी। सरकार को जल्द जरूरत के कर्मी मिल सकेंगे, ज्यादा दिन तक पद खाली नहीं रहेंगे।

परीक्षा परिणाम को लेकर ऋतु गोयल ने कहा कि टीजीटी सोशल साइंस का रिजल्ट नहीं दिया, 2010 में पेपर हुआ था। इस पर मुख्यमंत्री ने डीएसएसबी चेयरमैन अनिंदो मजूमदार से पूछने के बाद कहा कि अप्रैल तक रिजल्ट आ जाएगा तो कॉलर ने कहा इनसे भी मिले हैं।

उपमुख्यमंत्री ने जवाव दिया काफी बैकलॉग पड़ा था, खत्म कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि मई 2016 तक सभी रिजल्ट आ जाएंगे। पुरानी गड़बड़ी ठीक करने में समय लग रहा है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल्दी रिजल्ट की हमें भी जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed