फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal birthday dtc employees celebrate as mourning day shave head as mark of protest

देखिए कैसे केजरीवाल का जन्मदिवस बना शोक दिवस, सैकड़ों ने कराया मुंडन

Sat, 18 Aug 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Aug 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
kejriwal birthday dtc employees celebrate as mourning day shave head as mark of protest
कराया मुंडन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अटल जी की तबियत खराब होने और उसके बाद उनका निधन हो जाने के कारण भले ही अपने जन्मदिन का कार्यक्रम रद्द कर दिया हो लेकिन दो दिन बाद भी उनके जन्मदिन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चीजें चल रही हैं।

विज्ञापन


उनका जन्मदिन वैसे तो उनके पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच खुशी की वजह था। लेकिन ऐसे कई लोग थे जो इसे शोक दिवस के रूप में मना रहे थे।

केजरीवाल के जन्मदिन के दिन यानी 16 अगस्त को दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (डीटीसी) के कुछ कर्मचारी धरने पर बैठे थे। इनमें से अधिकतर वो लोग थे जो मृतकों के आश्रित थे। यानी वो लोग जिनके परिवार में कोई डीटीसी में रहा होगा और उसकी मौत के बाद वो नौकरी के दावेदार हैं।

विज्ञापन

10-15 सालों से नौकरी का इंतजार

kejriwal birthday dtc employees celebrate as mourning day shave head as mark of protest

लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी इन लोगों को दिल्ली सरकार की ओर से नौकरी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि इनमें से तो कई ऐसे थे जिन्हें 10-15 सालों से नौकरी का इंतजार है। कितनी सरकारें आईं और चली गईं लेकिन इन्हें आज भी नौकरी का इंतजार है। 

इन्हीं लोगों ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के जन्मदिवस को शोक दिवस के रूप में मनाया और सैकड़ों लोगों ने अपने बाल मुंडवा लिए। इन लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन उनके लिए खुशी का दिन होगा लेकिन हमारे लिए ये शोक दिवस ही है क्योंकि वह अपना वादा नहीं पूरा कर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed