फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal-Bassi met constantly teasing, no less confrontational

फीकी रही केजरीवाल-बस्सी की मुलाकात, कम नहीं हुआ टकराव

Mon, 20 Jul 2015 07:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Jul 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal-Bassi met constantly teasing, no less confrontational

दि्ल्ली पुलिस कमीश्नर बीएस बस्सी आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिले। केजरीवाल सरकार ने पुलिस कमीश्नर को मीनाक्षी हत्याकांड के को लेकर तलब किया था।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक पुलिस कमीश्नर से सरकार के सवालों का स्पष्ट जवाब नही दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को जनता के प्रति ज्यादा संवेदनशील होना चाहिए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं दिल्ली के गृहमंत्री के मुताबिक बैठक में बस्सी ने कहा कि इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए, हत्याएं तो दिल्ली में होती रहती है।

'दिल्ली पुलिस संवेदनशील है'

Kejriwal-Bassi met constantly teasing, no less confrontational

हालांकि इसके बाद पुलिस् कमीश्नर बीएस बस्सी ने प्रेस कांफ्रेंस कर केजरीवाल से हुई मुलाकात और पुलिस के पक्ष में विस्तार से बताया।

बस्सी ने मीडिया को कहा कि हो सकता है जल्दबाजी में आपको गलत जानकारी दे दी गई हो। लेकिन उनकी सीएम के साथ बैठक उचित तरीके और अच्छे माहौल में हुई। उन्होंने अपराध और कार्रवाई से सीएम को अवगत कराया।

सत्येंद्र जैन का जवाब देते हुआ बस्सी ने कहा कि दिल्ली पुलिस संवेदनशील है और अपराद के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए भी प्रतिबद्ध है।

नया नहीं है ये टकराव

Kejriwal-Bassi met constantly teasing, no less confrontational

गौरतलब है कि केजरीवाल सरकार मीनाक्षी हत्याकांड का जिम्मेदार दिल्ली पुलिस और पुलिस प्रशासन के रवैये को मान रही है। हालांकि दिल्ली पुलिस के साथ केजरीवाल का टकराव नया नहीं है।

इससे पहले केजरीवाल ने इस हत्याकांड का ठीकरा केंद्र सरकार पर भी फोड़ा था। केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली पुलिस केंद्र के आदेशानुसार काम करती है।

दिल्ली के सीएम के मुताबिक अगर दिल्ली में बेहतर माहौल और सुरक्षा व्यवस्था चाहिए तो पुलिस को दिल्ली सरकार को सौंपने से ही इसका हल निकलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed